Vaibhav Suryavanshi IPL Record : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का मुल्लांपुर में कोहराम, रैना का 12 साल पुराना 'महा-रिकॉर्ड' तोड़ रचा इतिहास

Vaibhav Suryavanshi IPL Record: 15-year-old Vaibhav Suryavanshi wreaks havoc in Mullanpur; creates history by breaking Raina's 12-year-old 'mega-record'.
 
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi IPL Record: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट को स्तब्ध कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुल्लांपुर के मैदान पर खेले गए इस 'करो या मरो' के मैच में वैभव ने ऐसी आतिशी पारी खेली कि दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना के एक दशक से भी ज्यादा पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।


 रैना के 12 साल पुराने 'कीर्तिमान' की बराबरी

दबाव से भरे इस नॉकआउट मैच में वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक (Fifty) पूरा कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना के 2014 के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जो उन्होंने पंजाब के खिलाफ बनाया था।

 आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट में सबसे तेज फिफ्टी (Fastest Fifty in IPL Playoffs)

स्थान बल्लेबाज का नाम टीम विपक्षी टीम सीजन गेंदें
1 वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद 2026 * 16
1 सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स 2014 16
3 एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर्स दिल्ली कैपिटल्स 2009 17
4 एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस 2012 20

 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का 14 साल पुराना साम्राज्य ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला सिर्फ अर्धशतक पर ही नहीं रुका, बल्कि उन्होंने छक्कों की ऐसी बरसात की कि 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड इतिहास बन गया एक सीजन में सर्वाधिक छक्के: वैभव अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साल 2012 में क्रिस गेल द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वैभव के खाते में इस सीजन अब कुल 65 छक्के दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा, इस पारी में 12 गगनचुंबी छक्के जड़कर वह आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार '10 या उससे अधिक छक्के' लगाने के मामले में भी क्रिस गेल के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं।

 ऋषभ पंत को पछाड़कर बने सबसे युवा '600 हजारी', ऑरेंज कैप पर कब्जा

इस मुकाबले के दौरान वैभव ने कई और ऐतिहासिक मील के पत्थर छुए  वैभव अब आईपीएल के एक ही सीजन में 600 रनों का आंकड़ा पार करने वाले इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत (सीजन 2018) के नाम दर्ज था।  वैभव ने हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 28 गेंदों पर 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, वे अपने तीसरे आईपीएल शतक से महज 3 रन दूर रह गए और अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए।  इस धमाकेदार पारी के बाद वैभव के नाम इस सीजन में 680 रन हो गए हैं और वे ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं।

 महज 15 साल की उम्र में दबाव के सबसे बड़े मंच (एलिमिनेटर) पर ऐसी बेखौफ और विध्वंसक पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने यह साबित कर दिया है कि वे न सिर्फ भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं, बल्कि वर्तमान के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं।

Tags