Powered by myUpchar

11 March 2025 ka love rashifal : 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार का लव राशिफल क्या है

11 March 2025 love horoscope: What is the love horoscope for Tuesday, March 11, 2025
 
aaj ka rashifal : विक्रमी संवत 2081, शक 1946, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन मास की प्रविष्टा 28, उत्तरायण, दक्षिणगोल, वसंत ऋतु, तिथि द्वादशी प्रातः 8:15 तक तत्पश्चात त्रियोदशी, नक्षत्र आश्लेषा, सूर्योदय प्रातः 6:40, सूर्यास्त सायं 6:29, राहुकाल प्रातः 7:30 से कल तक: भौम प्रदोष व्रत, गण्डमूल विचार |

मेष राशि

अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। कुछ समय शान्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें। प्रेम सम्बन्धों में शंका के बीज न पनपने दें। आपके सुझावों से लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में कुछ आयोजन हो सकता है।

कर्क राशि

आज आप सुबह से काफी प्रसन्न रहेंगे। वाद-बिवाद से आपको बचना चाहिये। दोपहर के बाद आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। आप आवश्यक कार्यों को सुबह ही कर लेना उचित होगा। अपने अधिकारों का मजबूती से उपयोग करेंगे।

तुला राशि 

परिवार में प्रसन्नता का माहौल से आपके नियन्त्रण में रहेंगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। नयी परियोजनाओं को लेकर उत्सुकता जागेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

मकर  राशि

कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते है और खर्चो में कमी आने से  मन सन्तुष्ट रहेगा। समय पूरी तरह से आपके पक्ष में है। सम्मान को लेकर चिन्ता रहेगी। यदि आपने किसी काम को लेकर संकल्प लिया है तो उसे अवश्य पूरा करेंगे।

वृष राशि

आज सभी कार्यों में विजय प्राप्त वृष होगी। सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे। जिम्मेदारी वाले कार्यों को पहली प्राथमिकता में रखते हुये पूरा कर लें। शाम के समय जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

सिंह राशि 

आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा असन्तोष उत्पन्न हो सकता है। प्रियजनों के व्यवहार से मन खिन होगा। शाम के समय पूजा-पाठ आदि में काफी रुचि लेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। पुराने कर्मों को लौटाने का दबाव रहेगा।

वृश्चिक राशि

व्यापार में आपको धीरे-धीरे अच्छे गश्विक परिणाम मिलने शुरू हो रहे हैं। नया घर खरीदने या बनवाने का विचार मन में जागृत होगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढेगा।

कुंभ राशि

अपनी जॉब को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। रिश्तों को लेकर थोड़े सम्वेदनशील रहेंगे। जीवनसाथी आपकी सराहना करेगा। आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। घर की जरूरतों का आप ध्यान रखेंगे।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। बॉस आपके कार्यों से काफी प्रसन्न रहेंगे। इन्टरनेट के माध्यम से शुभसूचना मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अकड़पन वाले व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। सहकर्मियों के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी परेशानियों को जीवनसाथी से शेयर करें। प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द उठा सकते हैं। आज आपको काम के दौरान अधिकांशतः शान्त रहना चाहिये।

धनु राशि

अपनी निजी बातों को सोच-समझकर ही लोगों से शेयर करें। गूढ़ विद्या अर्जित करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई की तरफ एकाग्रचित्त रहेंगे। परिजनों की सुविधाओं का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। खानपान में तामसिक आहार को सम्मिलित न करें। आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा। प्रेमी जन को कोई वादा करना उचित नहीं है। कड़वी बातों का प्रयोग न करें।

Tags