Powered by myUpchar
14 March 2025 Aaj Ka Love Rashifal : जानिए आज का अपना लव राशिफल
आज का पंचांग:: 14 मार्च 2025, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 1, उत्तरायण, दक्षिणगोल, वसन्त ऋतु, तिथि अमावस दोपहर 1:25 तक तदनन्तर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी, सूर्योदय 6:40am, सूर्यास्त 6:31pm, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 तककल: फाल्गुन पूर्णिमा, होली पर्व, होलाष्टक समाप्त, चैत्र संक्रान्ति, श्रीचैतन्य महाप्रभु जयन्ती, होलिका विभूति धारण, धूलिवन्द |
मेष राशि
आज का दिन कुछ तनाव युक्त रहने वाला है। प्रियजन आपका मौके पर साथ नहीं देंगे। आपके चरित्र का नकारात्मक पहलू उभर के सामने आ सकता है। प्रेमी जन से बहस तो बिल्कुल भी न करें। आज का समय शान्तिपूर्वक बितायें।
वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ अनुकूल है। दोस्तों के साथ होली का आनन्द लेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। अहंकार और अड़ियल रवैये के कारण शुभचिन्तक आपसे दूरी बना सकते हैं। आप अतिशीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें।
मिथुन राशि
आज का दिन बेहद सकारात्मक और शुभ फलदायी है। अपनी क्षमताओं का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायियों को बड़ी डील मिल सकती है। सेहत के मामले में भी आज का दिन उत्तम होगा।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में बड़ी उम्र के लोगों से बहस हो सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में सम्भलकर निवेश करें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को पर्याप्त महत्व नहीं दे पा रहे हैं। महिलायें घरेलू सामान की खरीदारी के लिये बाजार जा सकती हैं। जो भी कार्य करें उसे आत्मविश्वास के साथ करें।
सिंह राशि
व्यवसाय में लाभ की सम्भावनायें बनेंगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। गूढ़ अनुसन्धान में आप रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।
कन्या राशि
आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है। छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है। मन में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तोष रहेगा। शाम के समय आप मन्दिर आदि जा सकते हैं।
तुला राशि
अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। आज आप काफी व्यस्त रहने के बावजूद अपनों को समय देंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आँखों की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। उच्च अकादमिक जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने वाली है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों पर ज्यादा निर्भर न रहें। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें।
धनु राशि
राजनीति से जुड़े लोगों को अपने वर्चस्व की चिन्ता रहेगी। किसी परिजन की बात कड़वी लग सकती है। आपकी भावनाओं का लोग गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सन्त प्रवृत्ति के लोगों से सम्पर्क हो सकता है।
मकर राशि
आज त्वरित प्रतिक्रिया देने के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है। उधार धन के लेन-देन से बचें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। युवाओं की संगत बिगड़ सकती है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियाँ होंगी।
कुंभ राशि
आज स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। करियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में अपने सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आयेंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
मीन राशि
दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। परिवार में सौहाद्र का वातावरण रहने वाला है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में ज्यादा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपको विश्वासपात्र लोग धोखा दे सकते हैं। घर-गृहस्थी के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे।