14 May 2026 Ka Rashifal : गुरु प्रदोष पर महादेव और विष्णु जी की बरसेगी असीम कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल
14 May 2026 Ka Rashifal : आज 14 मई 2026, गुरुवार का दिन और ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी दोपहर 11:21 तक रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी। आज गुरु प्रदोष व्रत का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। इसके साथ ही प्रीति योग (शाम 5:53 तक) और रेवती नक्षत्र (रात 10:34 तक) का प्रभाव रहेगा। विशेष बात यह है कि आज रात 12:30 बजे बुध का वृष राशि में गोचर होगा, जो बौद्धिक और आर्थिक रूप से कई बड़े बदलाव लाएगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सभी 12 राशियों का भविष्यफल:
1. मेष राशि (Aries)
आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का हर काम में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
-
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5
2. वृष राशि (Taurus)
आज आपकी योजनाएं लोगों को प्रभावित करेंगी। पुराने निवेश से आज आपको बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। तकनीकी क्षेत्र के छात्रों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायी है। माता-पिता की ओर से कोई प्यारा उपहार मिल सकता है।
-
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
3. मिथुन राशि (Gemini)
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगे। ऑफिस के काम में अधिक समय देना पड़ सकता है, लेकिन परिणाम सुखद होंगे। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
-
शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 1
4. कर्क राशि (Cancer)
आज आपका पूरा ध्यान कार्यक्षेत्र में सुधार लाने पर रहेगा। पुरानी ईएमआई (EMI) के बोझ से मुक्ति मिलने की संभावना है। पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लें।
-
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 4
5. सिंह राशि (Leo)
ऑफिस में वर्कलोड बढ़ने के बावजूद आप अपनी कार्यकुशलता से बॉस को प्रभावित करेंगे। टूर एंड ट्रेवल्स के कारोबारियों के लिए दिन मुनाफा लेकर आएगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।
-
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
6. कन्या राशि (Virgo)
आज व्यापार में किए गए बदलाव भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। वकील वर्ग के लोगों को अचानक किसी क्लाइंट से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील आज फाइनल हो सकती है। छात्रों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।
-
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
7. तुला राशि (Libra)
आज मन को शांत रखकर काम करना आपके लिए सफलता की कुंजी बनेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा या मंदिर दर्शन का योग बन रहा है।
-
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 3
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
व्यापार में उम्मीद से कहीं अधिक मुनाफा होने की संभावना है। अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से बुलावा आ सकता है।
-
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9
9. धनु राशि (Sagittarius)
आज आपकी सकारात्मकता और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों और सत्संग में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव फाइनल हो सकते हैं।
-
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7
10. मकर राशि (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग हैं। शाम को कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। लवमेट के साथ संबंध और बेहतर होंगे।
-
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 3
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यस्थल पर वरिष्ठों की बातों को गंभीरता से लें, यह आपकी प्रगति के लिए जरूरी है। भविष्य की जरूरतों के लिए आज आप बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। सेहत के प्रति सजग रहें और खर्चों में संतुलन बनाए रखें।
-
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 7
12. मीन राशि (Pisces)
करियर में एकाग्रता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपका झुकाव आज आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। धैर्य और समझदारी से आप जटिल कार्यों को भी आसानी से सुलझा लेंगे। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा।
-
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2
