15 February 2026 Ka Rashifal ; आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
Today's Horoscope: From Aries to Pisces, know auspicious numbers and auspicious colors
15 February 2026 Ka Rashifal : आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें शुभ अंक और शुभ रंग आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है।
-
त्रयोदशी तिथि: शाम 5:05 बजे तक
-
व्यतिपात योग: रात 2:47 बजे तक
-
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र: शाम 7:48 बजे तक
-
आज महाशिवरात्रि व्रत भी है।
आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग।
मेष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी के योग हैं। उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और सेहत में सुधार होगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6
वृष राशि
दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में रोज़ से अधिक लाभ होगा। नवविवाहितों में मीठी नोक-झोंक रिश्तों को और मधुर बनाएगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8
मिथुन राशि
नई उमंग और खुशी रहेगी। पूरे मन से काम करेंगे, जिससे नया अनुभव मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बोलचाल में संयम रखें। रिश्तेदारों के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 2
कर्क राशि
अच्छे परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता के योग हैं, पर मेहनत जरूरी है। परिवार के साथ अच्छा समय मिलेगा। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 2
सिंह राशि
दिन अच्छा रहेगा। बड़ों से प्रेरणा मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत उत्तम रहेगी। बिजनेस बढ़ाने के सुझाव मिलेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 3
कन्या राशि
मिला-जुला दिन रहेगा। काम और पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाएंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नया वाहन सुख मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 9
तुला राशि
दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार की रुकी योजनाएं शुरू होंगी। नौकरीपेशा लोग समय-सीमा का ध्यान रखें। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव संभव है। सेहत पर ध्यान दें। घरेलू मुद्दों का समाधान करेंगे।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 3
वृश्चिक राशि
ठीक-ठाक दिन रहेगा। धार्मिक स्थल पर समय बिताएंगे। यात्रा के योग हैं। आत्ममंथन करेंगे। मित्रों संग समय अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 6
धनु राशि
खुशियों भरा दिन। पारिवारिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा। रुके काम गति पकड़ेंगे। भक्ति भाव रहेगा, गौ सेवा का मन बनेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8
मकर राशि
बहुत अच्छा दिन। धैर्य रखें। ऑटोमोबाइल व्यवसाय में लाभ। दोस्तों संग टूर का योग। प्रशासनिक संपर्कों से फायदा। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बनेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 7
कुम्भ राशि
अच्छा दिन। किसी की मदद करेंगे जिससे सकारात्मकता बनी रहेगी। नए काम समय पर पूरे होंगे। रिश्तों में सुधार होगा। ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी। संतान के करियर को लेकर गुरु से बात करेंगे।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 3
मीन राशि
अच्छा दिन। माता को उपहार दे सकते हैं। रुके काम पूरे होंगे। सुनने पर ध्यान दें—महत्वपूर्ण बातें सामने आएंगी। रचनात्मक लोगों को सराहना मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 4
