18 February 2026 Ka Rashifal: फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा पर जानें कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक राशियों का हाल

Horoscope for February 18, 2026: Find out how your day will be on Falgun Shukla Pratipada, the condition of zodiac signs from Aries to Pisces.
 
18 February 2026 Ka Rashifal
18 February 2026 Ka Rashifal:  आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शाम 4:58 बजे तक रहेगी। आज रात 10:45 बजे तक शिव योग और रात 9:16 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज पंचक भी प्रभाव में रहेगा। आइए, आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, साथ ही शुभ रंग और शुभ अंक—

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कुछ बातों को लेकर मन में असमंजस रह सकता है, लेकिन नई योजनाओं को लेकर उत्साह बना रहेगा। लक्ष्य पाने के लिए व्यवहार में लचीलापन रखें। छात्र प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई फॉर्म भर सकते हैं। परिवार के साथ मूवी या दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

वृष राशि

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और तरक्की के संकेत हैं। महिलाएं खरीदारी के मूड में रहेंगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनमें आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षा और व्यापार—दोनों क्षेत्रों में प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 4

मिथुन राशि

आज दांपत्य जीवन में ताजगी महसूस होगी। पुराने किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग जनसंपर्क बढ़ा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों और सीनियर्स का साथ मिलेगा। पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6

कर्क राशि

आज का दिन खास रहेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम संबंध विवाह की ओर बढ़ सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। बिजनेस ट्रैवल संभव है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2

सिंह राशि

आज ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, खर्च से पहले योजना बनाएं। छात्रों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ यात्रा का योग है। नौकरीपेशा लोगों को निरंतर सफलता मिलती रहेगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5

कन्या राशि

आज का दिन सुखद रहेगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा और कामकाज में आसानी होगी। बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी रहेगा। नए विचारों से आप खुद को साबित कर पाएंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

तुला राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से धन लाभ हो सकता है। नए काम की शुरुआत जोश के साथ करें, लेकिन सावधानी भी रखें। नकारात्मक सोच दूर होगी। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और बदलाव आपके पक्ष में जाएंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे। धन लेन-देन में सतर्क रहें। घर में खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

धनु राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। जरूरतमंदों की मदद से आत्मसंतोष मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9

मकर राशि

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होने से खुशी मिलेगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। परिवार में मेहमानों का आगमन होगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में नए प्रयोग सफल होंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम की सराहना करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7

मीन राशि

आज आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। कार्यस्थल पर मिली जानकारी का सही उपयोग करें। परिवार के साथ घूमने-फिरने का योग है। व्यापारियों को अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

Tags