20 January 2026 Horoscope : शनि का नक्षत्र परिवर्तन, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

20 January 2026 Horoscope  : Saturn's transit of nakshatra (constellation), know the predictions for all 12 zodiac signs.
 
20 January 2026 Horoscope :   आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। रात 8 बजकर 1 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज का दिन विशेष इसलिए भी है क्योंकि शनि देव आज अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा—
20 January 2026 Horoscope :   आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। रात 8 बजकर 1 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज का दिन विशेष इसलिए भी है क्योंकि शनि देव आज अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा—

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। बिजनेस में नए कामों को लेकर बनाई गई योजनाओं पर अमल होगा और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भूमि व वाहन से जुड़े कार्यों में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों पर लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन सहयोगियों की मदद से सफलता मिलेगी। अनुभव के बल पर कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करेंगे। विरोधी आज दूरी बनाए रखेंगे।
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 7

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका आत्मसम्मान और साहस आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा। घर और बाहर मान-सम्मान मिलेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपको मजबूत बनाएगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा फोकस रखेंगे। नए संपर्कों से लाभ के योग बनेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर कार्यप्रणाली में सुधार करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तेदारों से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा, सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। ऑफिस का काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या से अच्छे परिणाम मिलेंगे और मानसिक संतोष रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिस्थितियों को सकारात्मक दृष्टि से देखने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली के अच्छे परिणाम मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। फिटनेस पर ध्यान देंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 3

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन बेहतर रहेगा। घर के सुधार या निर्माण कार्य में वास्तु नियमों का पालन लाभ देगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। सामाजिक और पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5

तुला राशि (Libra)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में सुधार के लिए मेहनत और एकाग्रता जरूरी होगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदेमंद डील मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों को यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन सुनहरा रहेगा। घर और व्यवसाय में संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की ओर झुकाव रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन अच्छा रहेगा। समय पर काम शुरू करने से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 9

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन सामान्य रहेगा। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें, अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। किसी योजना को मूर्त रूप मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। निजी जीवन की परेशानियों का अंत होगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन नई उमंग से भरा रहेगा। मार्केटिंग और व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद होगी। घर के बुजुर्गों की बातों को महत्व देंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन शुभ रहेगा। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। पुरानी समस्या का समाधान निकलेगा। पारिवारिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दिनचर्या संयमित रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8

Tags