21 January 2026 Horoscope : : माघ शुक्ल तृतीया, व्यतिपात योग व पंचक का प्रभाव, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। किसी को दिया हुआ उधार पैसा अचानक वापस मिल सकता है। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समारोह के कारण दिनचर्या में बदलाव संभव है। रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 6
वृष राशि
आज योजनाओं के अनुसार कार्य पूरे होंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
मिथुन राशि
दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी। पुरानी नाराजगी समाप्त होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। उधार से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और घूमने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 9
कर्क राशि
आज आप अपने कार्यों पर पूरा फोकस करेंगे। छात्रों के लिए राहत भरा दिन है। धन के मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
सिंह राशि
पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। पारिवारिक धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से नए मित्र बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 4
कन्या राशि
आज किस्मत आपका साथ देगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत लोगों के लिए दिन खास रहेगा। महिलाओं के लिए व्यवसाय शुरू करने के अच्छे योग हैं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
तुला राशि
आज व्यापार में बड़ा लाभ होगा। शत्रु पक्ष निष्क्रिय रहेगा। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी को उन्नति का अवसर मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिए खान-पान में संयम रखें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 4
धनु राशि
दिन उत्तम रहेगा। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। नई स्किल सीखने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लाभदायक रहेगी। ऑफिस के रुके कार्य पूरे होंगे।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 7
मकर राशि
एकाग्रता से किया गया कार्य लाभ देगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। रियल एस्टेट से जुड़े लोग नया प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
कुंभ राशि
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी से संवाद बेहतर होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ देगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2
मीन राशि
दिन नई ऊर्जा के साथ शुरू होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभ देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
