21 नवंबर 2026 राशिफल: मेष और कर्क राशि वालों को करना पड़ सकता है समझौता, सिंह और मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता
Aaj Ka Rashifal 21 November 2026: Those born under the signs of Aries and Cancer may have to make compromises, while those born under Leo and Pisces will achieve success.
Aaj Ka Rashifal 21 November 2026। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि भोर 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। वहीं रेवती नक्षत्र कल सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही आज पंचक भी है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको समझौता करना पड़ सकता है। सहयोग और धैर्य से काम लेने पर कई दिनों से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने के योग हैं। निवेश करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। शिक्षकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। विद्यार्थियों को भी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
-
शुभ रंग: ग्रे
-
शुभ अंक: 5
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर के किसी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यालय के कार्यों में अनावश्यक रूप से दूसरों की राय लेने से बचें और जरूरत पड़ने पर अपने करीबी लोगों की मदद लें। आपकी मेहनत सफलता के नए रास्ते खोलेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आय के अलग-अलग स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
-
शुभ रंग: बैंगनी
-
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
आज आपका दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी अपना पुराना वादा पूरा कर सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
-
शुभ रंग: नीला
-
शुभ अंक: 2
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। आपकी खोई हुई कोई वस्तु अचानक मिल सकती है। निवेश से लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दूसरों की बातों को समझने का प्रयास करें। कोई मित्र आपसे सहायता मांग सकता है। कानूनी मामलों में सफलता और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने के योग हैं।
-
शुभ रंग: पीला
-
शुभ अंक: 1
सिंह राशि
आज आपका दिन खुशियों और उपलब्धियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में सफलता का परचम लहराने का अवसर मिलेगा। आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम बन सकता है।
-
शुभ रंग: हरा
-
शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। नई संपत्ति खरीदने के लिए दिन शुभ हो सकता है। घर की सजावट और जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए जीवनसाथी के साथ बाजार जा सकते हैं। दूसरों की मदद सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यालय के काम से दूसरे शहर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
-
शुभ रंग: गुलाबी
-
शुभ अंक: 6
तुला राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। परिवार की ओर से शुभ समाचार मिलने के योग हैं और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर धन का उपयोग करें। किसी खास व्यक्ति से मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ बाहर भोजन करने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी घूमने-फिरने की योजना बनेगी।
-
शुभ रंग: गोल्डन
-
शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ होगी। मिट्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। मेहनत और अच्छे व्यवहार से आर्थिक लाभ होगा। विरोधियों से दूरी बनी रह सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आय के नए स्रोत भी सामने आ सकते हैं।
-
शुभ रंग: भूरा
-
शुभ अंक: 3
धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहने से कार्यों में तेजी आएगी। कारोबार में कुछ बदलाव होने की संभावना है। कार्यालय में आपकी रचनात्मक क्षमता की सराहना हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। घर के किसी जरूरी काम को लेकर भाई के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। प्रेमी या प्रेमिका से उपहार मिलने की संभावना है।
-
शुभ रंग: सिल्वर
-
शुभ अंक: 5
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधियों में मन लगेगा और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी का भरपूर स्नेह मिलेगा और धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
-
शुभ रंग: नीला
-
शुभ अंक: 3
आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आ सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। किसी जरूरी काम के कारण मनोरंजन की योजना टल सकती है। परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। कारोबार बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी के इंटरव्यू में आत्मविश्वास बनाए रखें।
-
शुभ रंग: नीला
-
शुभ अंक: 7
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं और करियर में लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। जरूरी काम पूरा करने में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी तालमेल और सामंजस्य बेहतर होगा। हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने सभी कार्यों को पूरी एकाग्रता और सावधानी के साथ पूरा करें।
-
शुभ रंग: लाल
-
शुभ अंक: 1
