Aaj Ka Rashifal 1 October 2026 : तुला और मिथुन को धन लाभ के संकेत, मकर को जिम्मेदारियों पर देना होगा ध्यान
Aaj Ka Rashifal 1 October 2026 : : अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। आज रात 9 बजकर 21 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, जबकि रोहिणी नक्षत्र भोर 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। आज पंचमी और षष्ठी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही चन्द्रषष्ठी व्रत भी रखा जाएगा।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। किसी राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, तो किसी को काम और जिम्मेदारियों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन उत्साह और प्रसन्नता से भरा रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए नया शेड्यूल बनाने का विचार आ सकता है और फोन का अनावश्यक इस्तेमाल कम करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें और उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार करें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। किसी पुरानी परेशानी का समाधान मिलने के भी संकेत हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ के अवसर बन सकते हैं। परिवार में आपसी संबंधों में सुधार आएगा और घर का माहौल मधुर बना रहेगा। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण या गोपनीय जानकारी का पता चलने की संभावना है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 3
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रह सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में किसी व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में किसी आयोजन के कारण दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किए गए कई काम पूरे होने के साथ धन लाभ के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 6
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। आपका ध्यान अपने काम को पूरा करने पर रहेगा, हालांकि कुछ मामलों में भाग्य का अपेक्षित साथ मिलने में देरी हो सकती है। कार्यालय में किसी काम को लेकर चर्चा करनी पड़ सकती है। विदेश में काम करने वाले लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। जीवन में चल रही परेशानियों में कमी आने के संकेत हैं। जो महिलाएं अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रही हैं, उनके लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आप अपनी जीवनशैली में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव के कारण नए लोगों से मित्रता हो सकती है। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 4
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। महिलाओं को अपने कार्य समय पर पूरा करने से लाभ मिलेगा। कारोबारी किसी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हो सकते हैं। पुराने ऋण से मुक्ति मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में भी राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 9
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक रूप से लाभकारी अवसर बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। विरोधी पक्ष से दूरी बनी रह सकती है। लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लेखक नई कहानी या रचना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसे सराहना मिल सकती है। परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। पेंटिंग से जुड़े लोगों की किसी कलाकृति को बड़े प्रदर्शनी में जगह मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सकारात्मक रह सकती है। कारोबारी यात्रा पर जाने वाले लोग घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कूरियर कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। आपकी मेहनत देखकर जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत अधिक तली-भुनी चीजों से परहेज करना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 7
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने और जीवनसाथी के साथ घूमने जाने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ घर पर मनोरंजन का कार्यक्रम बना सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना है। नए विचार मन में आएंगे और माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। एकाग्रता के साथ किया गया काम लाभदायक साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी जिम्मेदारी को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोग नए हाउसिंग प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। किसी विषय को लेकर थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। नई स्किल सीखने का अवसर मिल सकता है, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। नई कार खरीदने का विचार मन में आ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना उपयोगी रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 7
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरू हो सकता है। आपके सकारात्मक विचार लोगों के बीच अलग पहचान बनाने में मदद कर सकते हैं। घर की सजावट या बदलाव की योजना बन सकती है। ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। दिनचर्या में कुछ बदलाव करने का विचार आएगा। कारोबार में काम करने का नया तरीका लाभ पहुंचा सकता है। जीवनसाथी से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 6
