Aaj Ka Love Rashifal 07 November 2025 : 7 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार का राशिफल जानिए

Today's Love Horoscope, November 7, 2025: Know your horoscope for Friday, November 7, 2025.
 
Today's Love Horoscope, November 7, 2025: Know your horoscope for Friday, November 7, 2025.
Aaj Ka Love Rashifal 07 November 2025 :  आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि (दोपहर 11:06 तक, फिर तृतीया) और शुक्रवार का दिन है। आज रात 10:28 तक परिघ योग तथा रात 12:34 तक रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा। इन विशेष योगों के कारण धन, करियर और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। सौभाग्य सुन्दरी व्रत होने से आज के दिन व्रत और पूजा का विशेष महत्व रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। धन लाभ के अच्छे मौके हाथ लगेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से सुखद अनुभूति मिलेगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग: रेड

  • शुभ अंक: 1

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी के साथ बेवजह की बहसबाजी में न पड़ें, अन्यथा आपके कामों में देरी हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हर समस्या को शांति से सुलझाएँ। शाम को दोस्तों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग: यैलो

  • शुभ अंक: 7

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। कारोबार में निवेश से पहले बड़ों की राय लेना कारगर रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नया बिज़नेस शुरू करने वालों के लिए मार्केट एनालिसिस फायदेमंद रहेगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छूने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग: गोल्डन

  • शुभ अंक: 8

कर्क राशि (Cancer)

अकारण शुरू हुई समस्याएँ समाप्त होंगी। आपको ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विदेश व्यापार की योजना बन सकती है। सोशल मीडिया पर बनी नई पहचान से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। व्यायाम से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मित्रों की सहायता से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

  • शुभ रंग: सिल्वर

  • शुभ अंक: 9

सिंह राशि (Leo)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी लगाव बढ़ेगा। आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को सीनियर्स से जरूरी जानकारी मिलेगी। लवमेट शाम को डिनर साथ करेंगे, जिससे प्रेम बढ़ेगा।

  • शुभ रंग: व्हाइट

  • शुभ अंक: 7

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। आज आप लिया गया पुराना ऋण लौटाएंगे, जिससे परेशानियाँ कम होंगी और मन हल्का रहेगा। शाम दोस्तों के साथ खुशनुमा रहेगी।

  • शुभ रंग: ऑरेंज

  • शुभ अंक: 6

तुला राशि (Libra)

आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था के लिए लाभदायक होंगे। मिल-जुलकर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। काम की जगह बदलने से नई ऊर्जा महसूस होगी। समाज में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी और पद तथा आय बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग: सिल्वर

  • शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन फायदे वाला रहेगा। रिश्तेदारों से चल रही अनबन खत्म होगी। खान-पान में संयम रखें, सेहत बेहतर रहेगी। कारोबार में बरकत होगी और आय के साधन बढ़ेंगे। योजनाओं में सफलता के संकेत हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। घर में सुधार कार्य करते समय खर्च पर नियंत्रण रखें।

  • शुभ रंग: पर्पल

  • शुभ अंक: 2

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ेंगे और सफलता पाएंगे। बच्चों की समस्या का समाधान मिलेगा। आज आपको मानसिक सुकून रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। विरोधी अफवाहें फैला सकते हैं, लेकिन आप आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी खास से दिल की बात शेयर करेंगे।

  • शुभ रंग: ऑरेंज

  • शुभ अंक: 3

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल करेंगे। दिन की शुरुआत में ही प्लानिंग करने से कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको मन मुताबिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग: हरा

  • शुभ अंक: 2

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के काम से अचानक यात्रा हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। बेकरी के बिज़नेस से जुड़े लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बेवजह बाहरी गतिविधियों से बचें और महत्वपूर्ण कार्यों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

  • शुभ रंग: मेहरून

  • शुभ अंक: 8

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। कामकाज में गंभीरता दिखाएंगे। घर के वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के व्यवसाय में मुनाफा होगा। घर में बच्चे की किलकारी की शुभ सूचना मिल सकती है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं, जहाँ आप खूब इंजॉय करेंगे।

  • शुभ रंग: नीला

  • शुभ अंक: 9

Tags