Aaj Ka Love Rashifal 12 December 2025 : 12 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार का राशिफल जानिए
Aaj Ka Love Rashifal 12 December 2025 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है। गुरु से दसवें भाव में चंद्रमा की उपस्थिति से अत्यंत शुभ और शक्तिशाली गजकेसरी योग (राजयोग के समान) का निर्माण हो रहा है। यह योग व्यक्ति को धन, मान-सम्मान और करियर में अपार सफलता दिलाता है। आइए जानते हैं कि इस राजयोग का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशियों के करियर और व्यवसाय पर कैसा रहने वाला है:
मेष (Aries)
परिश्रम और संयम आवश्यक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज आपके आवश्यक कार्य निपटाने का प्रयास करें। सायंकाल में अतिथियों के आगमन से खर्च बढ़ेगा। अच्छे परिणाम के लिए सोमवार को रुद्राभिषेक करना शुभ रहेगा।
वृष (Taurus)
कला और व्यवसाय में प्रगति कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। कला व साहित्य के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्यों में व्यय होगा, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
मिथुन (Gemini)
बुद्धि और कौशल से सफलता आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो निश्चित सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बनी हुई असमंजस की स्थिति आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा।
कर्क (Cancer)
नौकरी और व्यवसाय में प्रगति आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की मजबूत स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में बड़े बुजुर्ग हर तरह से आपकी मदद करेंगे। आपको खर्चों में थोड़ी कटौती करनी पड़ेगी। कला, क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है।
सिंह (Leo)
कार्यक्षेत्र में बेहतर संभावनाएं, धन वापसी दिन के पूर्वार्ध में पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट हो सकती है, लेकिन आपको साहस व धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपका अटका हुआ पैसा वापिस आने का समय है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।
कन्या (Virgo)
परिश्रम से मिलेगी सफलता राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रह सकती है। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ नई आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर अत्यधिक लाभ होगा।
तुला (Libra)
कार्यक्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचेंगे आज पराक्रम व धन की वृद्धि होगी। न्यायालयीय मामलों में विजय होगी। आप कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनंदित होंगे। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा और समाज में सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, अवसर प्राप्त आज चंद्रमा की स्थिति अत्यंत अनुकूल है, जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम और साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा।
धनु (Sagittarius)
व्यवसाय में लाभ, विवाद से बचें आज आपको संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार मिल सकता है। नए-नए खर्चे सामने आएंगे। किसी झूठे आरोप से बचने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होने के संकेत हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक यात्रा का योग है, इस दौरान चौकन्ने रहें।
मकर (Capricorn)
सुव्यवस्था का कार्य मिलेगा आज आपको सुव्यवस्था का कोई कार्य सौंपा जा सकता है। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। यदि सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे अस्वीकार कर देना उचित होगा।
कुंभ (Aquarius)
कार्यकुशलता से प्रभावित करेंगे लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्ज भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़ धूप बनी रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से औरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।
मीन (Pisces)
प्रतिद्वंद्वियों पर विजय आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावना बढ़ेगी। देव, गुरु, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
