Aaj Ka Love Rashifal 19 November 2025 : 19 नवंबर 2025 दिन बुधवार का राशिफल जानिए
मेष (Aries)
रिश्तों में भावनाओं का उतार-चढ़ाव आपकी कूल पर्सनालिटी और प्यार भरी बातें आपके प्रियतम को दीवाना कर देंगी, बस बहस में न पड़ें। धोखे और धोखाधड़ी से सावधान रहें। आज आपका ध्यान स्वयं पर होगा; आप अपने शौक पूरे करेंगे या किसी खास से मिलेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। यदि कोई समस्या है, तो पार्टनर से संपर्क करें, प्यार हर जख्म को भर देगा।
-
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
-
भाग्यशाली अंक : 10
वृषभ (Taurus)
लव लाइफ में संतुष्टि और सरप्राइज आप लव लाइफ से पूरी तरह से संतुष्ट हैं और यही आपकी सफलता का प्रतीक है। अचानक आई घरेलू मुसीबतें आपको प्रभावित नहीं करेंगी। आज सब कुछ आपके मुताबिक होगा और भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। आप किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनेंगे। किसी सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएँ। आपका सोलमेट पूरी तरह से समर्पित है, जो आपको बेहद पसंद है।
-
भाग्यशाली रंग : भूरा
-
भाग्यशाली अंक : 5
मिथुन (Gemini)
रोमांस में चुनौतियां और अकेलापन आज का दिन मुश्किलों भरा हो सकता है, जहाँ रोमांस में समस्याओं के कारण आप अकेले में समय गुजारेंगे। मूड उदास है तो दोस्तों और भाई-बहनों के साथ घूमें-फिरें और नई शुरुआत करें। आज आपका ध्यान व्यावसायिक जीवन पर केंद्रित रहेगा। व्यस्तता के कारण आप प्रियतम से दूर हो सकते हैं, लेकिन दिनभर के कामों के बाद तारों की छाँव में डिनर करना अच्छा महसूस कराएगा।
-
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
-
भाग्यशाली अंक : 15
कर्क (Cancer)
भरोसे से मजबूत होंगे रिश्ते आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानते हैं और दोनों का एक-दूसरे पर अटूट विश्वास है। दुर्घटना या कोई हानि आपको परेशान कर सकती है। जीवन की बोरियत दूर करने के लिए आज कुछ खास प्रोग्राम बनाएँगे। अपने कामों से ब्रेक लें और प्रिय के साथ वक्त बिताएँ। जीवन भर के लिए कुछ यादगार पलों को दिल में समेट लें। सांसारिक कार्यों के लिए अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा करें, उस पर संदेह न करें।
-
भाग्यशाली रंग : ग्रे
-
भाग्यशाली अंक : 4
सिंह (Leo)
रोमांस और आकर्षण का बढ़ता प्रभाव आज आप रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं। आप अपने साथी की ओर आकर्षित महसूस करेंगे। रोमांस आपकी प्राथमिकता है और इसलिए साथी से भावनात्मक और कामुक संतुष्टि की इच्छा होगी। अपनी इच्छाओं को दबाने की जगह अपने साथी से शेयर करें।
-
भाग्यशाली रंग : नारंगी
-
भाग्यशाली अंक : 8
कन्या (Virgo)
नए अनुभव और रिश्तों में सुधार नया वातावरण और परिवेश आपको नए अनुभव प्रदान करेगा, जिसका आप अपने रोमांटिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं। आज आप रिश्तों को सुधारने में अधिक समय व्यतीत करेंगे। हमसफ़र से बात करें और उसके साथ सुकून के पल बिताएँ। आपका करिश्मा, समर्पण और मेहनत सबका दिल जीत लेगी। रिश्ते में कोई समस्या है तो दोस्तों के साथ शेयर करें, वे आपको सही राय देंगे।
-
भाग्यशाली रंग : सुनहरा
-
भाग्यशाली अंक : 12
तुला (Libra)
नए लोग, नई खुशियां और महत्वाकांक्षाएं आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिलने वाले हैं जो पूरी उम्र आपका साथ देंगे। व्यस्त रहने के कारण आप प्रिय को कम समय दे पाएंगे। आपका रोमांटिक मूड प्यार में आपके उत्साह को और भी बढ़ा देगा। आज आप अनिश्चितता का अनुभव कर सकते हैं। अपनी महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति को सुनें और बड़ी योजनाओं को पूरा करें। अपने चार्म का प्रयोग करके कार्यस्थल में नए दोस्त बनाएँ।
-
भाग्यशाली रंग : सफेद
-
भाग्यशाली अंक : 3
वृश्चिक (Scorpio)
रोमांस में पहल और जुनून रिश्ते में शुरुआत के लिए आपको पहल और प्रयास करने चाहिए। धन से जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। आज आपकी अभिलाषा प्यार की दो बातें सुनने और कुछ सुनाने की होगी। आप प्रियतम के साथ समय बिताना चाहेंगे। आपका रोमांटिक जीवन प्यार के फूलों से महक रहा है, बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि किसी भी चीज़ की अधिकता कष्टप्रद हो सकती है।
-
भाग्यशाली रंग : काला
-
भाग्यशाली अंक : 6
धनु (Sagittarius)
भावनाओं से चलेंगे रिश्तों के फैसले कभी-कभी दिमाग की जगह दिल से काम लेना सुख और शांति देता है। आज अपने पार्टनर के प्रेम की खुशबु आपको मदहोश बनाये रखेगी। घरेलू मामले आज आपकी प्राथमिकता सूची में पहले स्थान पर हैं। अब आप अपनी लव लाइफ की नींव को और भी मजबूत करना चाहेंगे। कुछ समय निकाल कर अपने भविष्य के बारे में भी सोच विचार करें।
-
भाग्यशाली रंग : नीला
-
भाग्यशाली अंक : 9
मकर (Capricorn)
प्यार में दूरी, लेकिन उम्मीद बरकरार अपने प्रिय के दूर होने पर आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अनपेक्षित कॉल और ईमेल आज आपको व्यस्त रखेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास से संपर्क करना न भूलें, बात बनने की पूरी संभावना है। अपनी लव लाइफ में उत्तेजना लाने के लिए पार्टनर को यह बार-बार बताते रहें कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
-
भाग्यशाली रंग : पीला
-
भाग्यशाली अंक : 2
कुंभ (Aquarius)
प्यार का इजहार करने का सही समय प्यार का इज़हार करने में देर न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। अपने शौक जैसे कला, फैशन या गायन के लिए भी वक्त निकालें। आज आपका जोड़ीदार आपसे आर्थिक के साथ-साथ भावुक सुरक्षा भी चाहेगा। अपने वादों को पूरा करने का समय आ गया है। रिश्तों में किया गया थोड़ा-थोड़ा निवेश भविष्य में भरपूर लाभ देता है। आज बिना किसी देर के अपने दिल की बात को जुबां पर ले आएं, काम बन जायेगा।
-
भाग्यशाली रंग : लाल
-
भाग्यशाली अंक : 7
मीन (Pisces)
नए रिश्तों की शुरुआत और समझदारी की जरूरत आज जीवनसाथी के परिवार के साथ मनमुटाव की संभावना है, लेकिन इसका प्रभाव अपनी लवलाइफ पर न पड़ने दें। नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है। चाहत में उतावलापन स्वाभाविक है, किंतु ध्यान रहे कि इससे रिश्ते सुधरें, बिगड़ें नहीं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च होगा, किंतु किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से पहले दो बार सोच ज़रूर लें। आज कुछ ऐसा करें कि आपकी प्रेम कहानी एक रोमांटिक मोड़ ले लें।
-
भाग्यशाली रंग : हरा
-
भाग्यशाली अंक : 11
