Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2025 : 22 नवंबर 2025 दिन शनिवार का राशिफल जानिए
लव राशिफल: 22 नवंबर 2025 (शनिवार)
आज 22 नवंबर 2025, शनिवार का दिन प्रेम, रिश्तों और भावनाओं की गहराई समझने का है। ज्योतिषी चिराग दारूवाला के अनुसार, ग्रहों की चाल कई राशियों के प्रेम जीवन में बड़े बदलाव के संकेत दे रही है।
मेष (Aries)
भावनाएं व्यक्त करने का शुभ समय गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। उन्हें यह अवश्य बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व है। अपने पार्टनर पर हमेशा विश्वास करें और उनका सम्मान करें।
-
भाग्यशाली रंग : काला
-
भाग्यशाली अंक : 15
वृषभ (Taurus)
प्रियजनों के साथ समय बिताएं गणेशजी कहते हैं कि भय को अपने मन से निकाल कर इस समय का पूरा आनंद लें। आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें और उसकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें। आप हमेशा सही का साथ देते हैं, इसलिए आपको जानने वाले हमेशा आपका सम्मान करते हैं।
-
भाग्यशाली रंग : पीला
-
भाग्यशाली अंक : 11
मिथुन (Gemini)
आकर्षण बढ़ेगा, नया रिश्ता बन सकता है गणेशजी कहते हैं कि यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजमर्रा के काम से अवकाश लेकर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। बड़े भाई-बहन की सलाह भी आपके जीवन में परिवर्तन ला सकती है। यह समय आपके लिए बहुत संतोषजनक है।
-
भाग्यशाली रंग : हरा
-
भाग्यशाली अंक : 9
कर्क (Cancer)
रिश्ते को प्राथमिकता देने का दिन गणेशजी कहते हैं कि आपका प्यार आपके जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे नज़रंदाज़ न करें। उसके लिए शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मस्ती करने का भी योग है। आज आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे, जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले पूरी योजना बना लें और अपने पार्टनर की सलाह लें। यह यात्रा आपका संबंध मजबूत करेगी।
-
भाग्यशाली रंग : भूरा
-
भाग्यशाली अंक : 7
सिंह (Leo)
नए रिश्ते और नई उमंग गणेशजी कहते हैं कि नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं, वे जीवन की नई मिठास का अनुभव करेंगे। जो लोग सिंगल हैं, वे साथी की तलाश में व्याकुल हो सकते हैं। जीवन की हर समस्या का एक ही समाधान है: रिश्ते की कद्र करें, अपने पार्टनर के लिए समय निकालें और उसे प्यार का अहसास कराएं। आपका धार्मिक झुकाव आपको धर्म स्थान या यात्रा के लिए ले जा सकता है।
-
भाग्यशाली रंग : ग्रे
-
भाग्यशाली अंक : 5
कन्या (Virgo)
रिश्तों में खुशियों की बहार गणेशजी कहते हैं कि आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है, जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। आपके चारों ओर खुशियों की बहार है! आज आप उत्साहित हैं और उन लोगों की संगत का मज़ा ले रहे हैं, जो आपकी परवाह करते हैं। आपकी आंतरिक ऊर्जा ही दूसरे लोगों को आपके प्रति आकर्षित करती है।
-
भाग्यशाली रंग : सुनहरा
-
भाग्यशाली अंक : 3
तुला (Libra)
सही समय पर प्रेम का इजहार गणेशजी कहते हैं कि समय पर प्यार का इजहार करना आपके रिश्ते को एक फूल की तरह खिला देगा। कानूनी समझौते या टाई-अप आपके पक्ष में हैं। आप आज किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। अगर ऐसा है तो अपने दिल की बात करने में देर न करें। जब आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं, तो उन्हें अपनाते हैं और उनकी इज्जत करते हैं, उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करते।
-
भाग्यशाली रंग : नारंगी
-
भाग्यशाली अंक : 1
वृश्चिक (Scorpio)
प्यार में आई बाधाएं दूर होंगी गणेशजी कहते हैं कि प्यार में आई बाधाओं को आप अपनी रचनात्मकता और सकारात्मकता से दूर कर लेंगे। विवाद या दुर्घटना की भी संभावना है। आपका हंसमुख स्वभाव आपको मैत्रीपूर्ण और नम्र बनाता है और आपके यही गुण दूसरों को आकर्षित करते हैं। आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपका यह रिश्ता लम्बा चलने वाला है।
-
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
-
भाग्यशाली अंक : 10
धनु (Sagittarius)
रिश्ते में समझदारी से काम लें गणेशजी कहते हैं कि अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वह कितने महत्वपूर्ण हैं। आपकी लव लाइफ बहुत ही रसपूर्ण है, किंतु कुछ उतार-चढ़ाव आज आपके मूड को परिवर्तित कर सकते हैं। अपने पार्टनर की सुनें और शांत रहें। अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी।
-
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
-
भाग्यशाली अंक : 8
मकर (Capricorn)
पार्टनर का मिलेगा पूरा साथ गणेशजी कहते हैं कि घरेलू मामले आपको अशांत कर सकते हैं, लेकिन आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा, जिससे कोई भी समस्या पल भर में छूमंतर हो जाएगी। आज आप कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले हैं जो ज़िंदगी भर आपका साथ देंगे। कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें, क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है।
-
भाग्यशाली रंग : लाल
-
भाग्यशाली अंक : 6
कुंभ (Aquarius)
रिश्ते की कमी को समझें, सुधारें गणेशजी कहते हैं कि छोटी और साहसिक यात्रा के लिए जीवन का यह चरण सर्वोत्तम है। आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते हैं। रिश्ते में यह जरूर जानें कि इसमें क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं। एक छोटे से बदलाव का प्रभाव पूरी उम्र रहेगा। याद रखें जीवन छोटा है, इसे ऐसे लोगों के साथ बिताएं जो आपको खुश रखें।
-
भाग्यशाली रंग : नीला
-
भाग्यशाली अंक : 4
मीन (Pisces)
परिवार और प्रेम दोनों को समय दें गणेशजी कहते हैं कि इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है, लेकिन ऐसे में खुद और अपने साथी को समय देना न भूलें। अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता। प्यार क्षमा करने का ही दूसरा नाम है। मूड में बदलाव के कारण आज किसी भी विशेष काम को करने से बचें।
-
भाग्यशाली रंग : सफेद
-
भाग्यशाली अंक : 2
