Aaj Ka Love Rashifal 28 November 2025 : 28 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार राशिफल जानिए

Aaj Ka Love Rashifal 28 November 2025
 
Aaj Ka Love Rashifal 28 November 2025

Aaj Ka Love Rashifal 28 November 2025 :  आज 28 नवंबर का दिन प्रेम और संबंधों के मामले में कई राशियों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। ज्योतिषी चिराग दारूवाला के अनुसार, आज रिश्तों में विश्वास, रोमांस, संवेदनशीलता और संवाद आपकी लव लाइफ को एक नई दिशा देंगे।

मेष (Aries)

रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा गणेशजी कहते हैं कि प्रेम के बंधन में बंधने के लिए आज आपको कुछ रोमांटिक पल भी मिल सकते हैं। आपके दोस्त आपका पूरा साथ देंगे। परिवार और साथी के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाएं। नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले यह जान लें कि इसमें सम्मान और सच्चाई है या नहीं। आज के दिन को खास बनाने के लिए आपकी मीठी-मीठी बातें ही काफी हैं।

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा

  • भाग्यशाली अंक : 10

 वृषभ (Taurus)

रिश्तों में उत्साह और नई ऊर्जा गणेशजी कहते हैं कि आज आपके सोलमेट को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है या वह आपको सहायता करेगा। आपके जीवन का यह नया चरण उत्तेजना और चाहत का संकेत दे रहा है। जीवन में मिलने वाले सुनहरे मौकों को हासिल कर लें, बस आवेश की अधिकता से बचें। अपने साथी से मिलने से पहले उनके लिए लव का प्रतीक लाल गुलाब ले जाना न भूलें।

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी

  • भाग्यशाली अंक : 8

 मिथुन (Gemini)

एकतरफा प्रेम वालों के लिए खुशखबरी गणेशजी कहते हैं कि साथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप उसकी इस भावना की कद्र करते हैं। आपकी भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं। जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। जिसे आप चाहते हैं, वह स्वयं आपसे प्यार का इजहार करेगा।

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे

  • भाग्यशाली अंक : 6

 कर्क (Cancer)

रिश्तों में नई शुरुआत का समय गणेशजी कहते हैं कि सफर में गड़बड़ी या बाधा की सम्भावना है, इसके लिए पहले ही सतर्क रहें। आपकी रोमांटिक जिंदगी सुहावनी है, जिसमें आप एक-दूसरे की गलतियां भुलाकर आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले सप्ताह में नए रिश्तों के बनने का भी अनुमान है। अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें।

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी

  • भाग्यशाली अंक : 2

 सिंह (Leo)

भविष्य की योजनाओं के लिए शुभ दिन गणेशजी कहते हैं कि यह समय है नए वातावरण का मज़ा लेने का। अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। विवाह की भी संभावना है। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में आपको फायदा होने वाला है। लम्बी चैट और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी दृढ़ करेगा।

  • भाग्यशाली रंग : भूरा

  • भाग्यशाली अंक : 1

 कन्या (Virgo)

साथी का साथ देगा भावनात्मक मजबूती गणेशजी कहते हैं कि उदासी और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है क्योंकि सब आपसे बहुत प्रेम करते हैं। आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो हर स्थिति में आपका साथ देता है। किसी अनियोजित यात्रा से आपका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो सकता है। अपने दिल के सबसे करीब रहने वाले के साथ घूमने जाएं। उसके प्यार के एक स्पर्श से बढ़कर जीवन में और कुछ भी नहीं है।

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी

  • भाग्यशाली अंक : 3

 तुला (Libra)

रिश्तों में विश्वास और रोमांस जरूरी गणेशजी कहते हैं कि प्यार के खेल में विश्वास का टूटना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। प्यार की गुलशन में बहार चाहिए तो इसमें रोमांस का तड़का लगाएं। अपने प्रियतम पर पूरा भरोसा रखें। अपने पिया के साथ बिताया आज का समय आपके लिए सुखदायक और यादगार होगा। याद रखें कि प्यार की आग को आपको ही हमेशा उत्साह से जलाये रखना है।

  • भाग्यशाली रंग : हरा

  • भाग्यशाली अंक : 5

 वृश्चिक (Scorpio)

रोमांस से भरा खास दिन गणेशजी कहते हैं कि अपने दिलबर के लिए अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न लाएं, क्योंकि वह पूरी तरह से ईमानदार और विश्वसनीय है। सितारों के अनुसार आज आपका लम्बा रोमांटिक रिश्ता जीवन भर के संबंध में परिवर्तित हो सकता है। आज हवाओं में रोमांस है, बस अपने प्रिय से सोच समझ कर वार्तालाप करें।

  • भाग्यशाली रंग : लाल

  • भाग्यशाली अंक : 7

 धनु (Sagittarius)

रिश्तों में विश्वास और समर्पण जरूरी गणेशजी कहते हैं कि अपने जीवन साथी को कभी भी नज़रंदाज़ न महसूस कराएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता के मार्ग में बाधा बन सकता है। भावनात्मक ज़रूरतें आज आपकी प्राथमिकता हैं और आपकी लालसा भी अपने परिवार के साथ समय बिताने की है। इससे आपका अपने पार्टनर से संबंध और भी मजबूत होगा। अपने साथी पर विश्वास करें।

  • भाग्यशाली रंग : पीला

  • भाग्यशाली अंक : 9

 मकर (Capricorn)

प्रेम जीवन में रोमांस लौटेगा गणेशजी कहते हैं कि अपनी समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं, जिससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। एक यात्रा की योजना या कैंडल लाइट डिनर दोनों के जीवन में रोमांस को वापस लाएगा। जैसे-जैसे आप प्रेम की दुनिया में कदम आगे बढ़ा रहे हैं, वैसे-वैसे आप खुश और उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

  • भाग्यशाली रंग : नीला

  • भाग्यशाली अंक : 11

 कुंभ (Aquarius)

रिश्तों में संवाद और विनम्रता जरूरी गणेशजी कहते हैं कि किसी के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए अपने विचारों के साथ-साथ शक्ल-सूरत पर भी ध्यान दें। अहंकार बनती बात बिगाड़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। आपका परिवार और आपका सोल मेट आज आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं और उन्हें आपकी आवश्यकता पड़ सकती है।

  • भाग्यशाली रंग : काला

  • भाग्यशाली अंक : 15

 मीन (Pisces)

प्रेम में उतार-चढ़ाव लेकिन उम्मीद बरकरार गणेशजी कहते हैं कि प्यार में धोखा आपको तनहाई या अकेलेपन की खाई की तरफ धकेल सकता है, लेकिन याद रखें कि जीवन में परिवर्तन जरूरी है। रोमांस के सपनों को पूरा करने के लिए भी यह चरण अच्छा है, बस अपने साथी को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें। अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं तो आज इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग करके अपने आप को खुशी प्रदान करें।

  • भाग्यशाली रंग : सफेद

  • भाग्यशाली अंक : 12

Tags