Aaj Ka love Rashifal 4 March 2026 : 4 मार्च को होली के रंगों में घुलेगा प्यार, जानें किन राशियों की लव लाइफ में आएगी बहार
मेष राशि (Aries)
आज पार्टनर का स्वभाव थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। छोटी सी बात पर वे नाराज हो सकते हैं, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।
-
टिप: पुराने गड़े मुर्दे उखाड़ने के बजाय वर्तमान के सुखद पलों पर ध्यान दें। रिश्ते को बचाने के लिए थोड़ा झुकना पड़े तो पीछे न हटें।
वृषभ राशि (Taurus)
सिंगल जातकों के जीवन में आज किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके पार्टनर से अनबन होने की संभावना है।
-
टिप: बेवजह की बहस से बचें। शांति और समझदारी ही आपके प्यार की ढाल बनेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए किसी सुनहरे सपने जैसा होगा। पार्टनर के साथ मीठी बातें और भविष्य की प्लानिंग आपके रिश्ते को नई मजबूती देगी।
-
टिप: आज साथ में घूमने का बेहतरीन मौका है, इसे हाथ से न जाने दें।
कर्क राशि (Cancer)
बिना किसी ठोस वजह के मन में शक और गलतफहमी पैदा हो सकती है। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस होने के आसार हैं।
-
टिप: घबराएं नहीं, शाम होते-होते सब ठीक हो जाएगा। बस एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें।
सिंह राशि (Leo)
रिलेशनशिप में कुछ पुराने मुद्दे फिर से सिर उठा सकते हैं, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है।
-
टिप: आज खुद को शांत रखें। हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं, कभी-कभी मौन रहना भी प्यार जताने का तरीका है।
कन्या राशि (Virgo)
लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। कोई सरप्राइज मैसेज या कॉल आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगा।
-
टिप: आज डेट पर जाने का मन बनेगा। रिश्ते में एक खूबसूरत 'ट्विस्ट' आने वाला है।
तुला राशि (Libra)
अगर आप अपने प्यार का इजहार नहीं करेंगे, तो दूरियां बढ़ सकती हैं। आज खुलकर अपने जज्बात जाहिर करने का दिन है।
-
टिप: तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक न करें। पुराना विवाद खत्म करने की पहल करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। हालांकि, शाम के समय आप थोड़ा अकेलापन या उदासी महसूस कर सकते हैं।
-
टिप: अतीत की बातों को भूलकर प्यार को एक नया मौका दें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका मन पुरानी यादों में खोया रहेगा। ओवरथिंकिंग के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन रात तक माहौल रूमानी हो जाएगा।
-
टिप: पार्टनर से लंबी बातचीत होगी, लेकिन नींद की कमी आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
आज आपको अपने 'एक्स' या पुराने प्यार की बहुत याद आ सकती है। पार्टनर की कमी आपको भावुक कर देगी।
-
टिप: मन को हल्का करने के लिए शाम को किसी शांत जगह पर घूमने जाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
पार्टनर को लेकर मन में कई सवाल उठ सकते हैं। प्यार गहरा है, इसलिए उन्हें खोने का डर भी सताएगा।
-
टिप: खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखें। जो आपका है, वह आपके पास ही रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज आपकी लव लाइफ में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप तनाव बढ़ा सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएं और उनकी बात सुनें।
-
टिप: डिनर डेट का प्लान बनाना आपके रिश्ते में नई ताजगी भर देगा।
