Aaj Ka Rashifal 02 June 2026 : ग्रह नक्षत्रों की चाल से बदलेंगे इन राशियों के भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल
जून का महीना आते ही ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस महीने गुरु, सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे बड़े ग्रह अपनी राशि बदलकर कई महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने वाले हैं।
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026 : आज 2 जून 2026 की ग्रह स्थिति की बात करें तो मंगल इस समय बली अवस्था में हैं। वहीं, शनि देव अपने मित्र बुध के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बुध अपनी स्वराशि में मौजूद हैं और गुरु भी उच्च राशि में प्रवेश करने की तैयारी में हैं, जो जीवन में अचानक बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज के दिन जप, तप, दान-पुण्य और सेवा करने से जीवन में नई खुशहाली आएगी। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए लग्न का स्वामी मंगल अपने ही घर में विराजमान है, जिससे आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यदि आप भूमि, मकान, प्रॉपर्टी या नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई योजना कामयाब होगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा, लेकिन व्यर्थ के वाद-विवाद और अत्यधिक गहराई में जाने से बचें। अपने अहंकार (ईगो) को दूर रखें।
-
उपाय: हनुमान चालीसा या मां दुर्गा की आराधना करें। बाधाओं से मुक्ति के लिए हरी वस्तुओं का दान करें।
वृषभ राशिफल (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आज अपने मन और विचारों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बेवजह की शंकाओं और भ्रम से दूर रहें। अपने गुस्से पर काबू पाएं और दूसरों को बिना मांगे सलाह या उपदेश देने से बचें। माता के स्वास्थ्य या उनकी किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कान, नाक या गले से जुड़ी दिक्कतों के प्रति सावधान रहें।
-
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या मां लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद रंग की मिठाई का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशिफल (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का समय बहुत अनुकूल है। व्यापार में उन्नति होगी और आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। बिजनेस में नई पार्टनरशिप या नए संपर्क बनने के योग हैं। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र या घर की सेटिंग में थोड़ा बदलाव करना सकारात्मकता लाएगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। मौसम जनित बीमारियों से बचकर रहें।
-
उपाय: भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री दान करें।
कर्क राशिफल (Cancer)
कर्क राशि वाले आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी को उधार देने से बचें और ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति सतर्क रहें। निवेश के मामलों में और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि किसी यात्रा या विदेश में सेटल होने की योजना बना रहे हैं, तो दिन अच्छा है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
-
उपाय: पीली वस्तुओं जैसे बेसन, गुड़ या गेहूं का दान करें। किसी बीमार मित्र या परिचित की मदद अवश्य करें।
सिंह राशिफल (Leo)
सिंह राशि वालों के भाग्य भाव का स्वामी अपनी ही राशि में होने से आपका भाग्य इस समय बेहद बलवान है। आपके पुराने रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। किसी धार्मिक या तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर पर भरोसा बढ़ाएं और खुलकर बात करें। बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच रखें। पिता का सम्मान करें।
-
उपाय: बेसहारा बच्चों को भोजन कराएं या उन्हें उपहार/मिठाई बांटें। पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।
कन्या राशिफल (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बेहद शानदार रहने वाला है, जो उनकी कई इच्छाओं को पूरा करेगा। जमीन-जायदाद, वाहन या माता के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आज दूर होंगी। यदि बहुत जरूरी न हो, तो आज लंबी दूरी की यात्राओं को टाल दें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखें, इससे आपका भाग्य मजबूत होगा।
-
उपाय: भगवान शिव या मां काली की पूजा-अर्चना करें। काली वस्तुओं का दान करने से मानसिक तनाव दूर होगा।
तुला राशिफल (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज यात्राओं से लाभ मिलने का योग है। दूर स्थान के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। विवाह योग्य जातकों को मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो अगले सप्ताह से आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी।
-
उपाय: राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य वृद्धि के लिए किसी मंदिर में सफाई सेवा करें या पीले रंग की वस्तुएं अर्पित करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और पुराने निवेश का बड़ा मुनाफा आज मिल सकता है। संतान या प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखें, आने वाला समय आपके लिए और भी बेहतर है।
-
उपाय: लाल रंग की वस्तुओं का दान करें और छोटी कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार दें।
धनु राशिफल (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के अटके हुए कार्य आज गति पकड़ेंगे। जो लोग नौकरी में ट्रांसफर या बदलाव चाह रहे थे, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े आपके सपने अगले 6 महीनों में पूरे होने के योग हैं। पैरों या त्वचा से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतें। खुद की तुलना दूसरों से करके निराश होने से बचें।
-
उपाय: विकलांग व्यक्तियों की सेवा करें या उन्हें दान दें। भैरव बाबा के मंदिर में जाकर दर्शन व पूजा करें।
मकर राशिफल (Capricorn)
मकर राशि वाले आज जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी की गारंटी न लें और न ही किसी को धन उधार दें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन नसों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें। प्रेम संबंधों में ईगो के कारण दूरियां आ सकती हैं, इसलिए बातचीत से मसले हल करें।
-
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और बुजुर्गों की सेवा करें। मेहनत करने वाले मजदूरों या रिक्शा चालकों से व्यर्थ मोलभाव न करें, उन्हें कुछ अतिरिक्त पैसे दें।
कुंभ राशिफल (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को आज अपने सामाजिक दायरे (सोशल सर्कल) को बढ़ाने की जरूरत है। लोगों से दूरियां बनाने के बजाय मेलजोल बढ़ाएं, इससे आपको भविष्य में बड़ा लाभ होगा। किसी भी प्रकार की बुरी आदतों या नशे से पूरी तरह दूर रहें। आपके आसपास यदि किसी का स्वास्थ्य खराब है, तो उसकी मदद करें और उसकी बातों को ध्यान से सुनकर सही सलाह दें।
-
उपाय: काली वस्तुओं का दान करें। घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए सात्विक आचरण अपनाएं।
Pisces मीन राशिफल (Pisces)
मीन राशि वाले आज अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा धैर्य बनाए रखें। वर्तमान परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें, परिणाम जल्द ही आपके पक्ष में होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आपका खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च भविष्य के लिए निवेश के रूप में होगा। विदेश से जुड़े कार्य सफल होंगे। संतान की अत्यधिक गतिविधियों के कारण तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और आय के स्रोत मजबूत होंगे।
-
उपाय: किसी तीर्थ स्थल पर जाकर दान-पुण्य का कार्य करें।
