Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: अमावस्या, पंचक और सूर्य ग्रहण का प्रभाव ,शुभ अंक और शुभ रंग

Today's Horoscope 17 February 2026: Effect of Amavasya, Panchak and Solar Eclipse, Lucky Numbers and Lucky Colours
 
Aaj Ka Rashifal 17 February 2026

Aaj Ka Rashifal 17 February 2026 :  आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 5:31 बजे तक रहेगी। आज स्नान-दान, श्राद्ध आदि की अमावस्या है। रात 12:29 बजे तक परिघ योग और रात 9:16 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज से पंचक भी प्रारंभ हो रहा है। साथ ही आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। आइए, आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग—

 मेष राशि

आज आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम बेहतर तरीके से पूरा होगा। जीवनसाथी आपकी प्रशंसा करेंगे। मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 4

 वृष राशि

आज का दिन अनुकूल है। इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा लाभदायक रहेगी। ऑफिस में जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन खास है। आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक सुख मिलेगा।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 8

 मिथुन राशि

दिन बेहतर रहेगा। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। संतान के करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। सूझ-बूझ से हर परिस्थिति संभाल लेंगे। यात्रा संभव है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 8

 कर्क राशि

आज सामान्य दिन है। बिजनेस में गंभीरता जरूरी है। योजनाओं पर दोबारा विचार करें। एक्सपर्ट की सलाह से फायदा होगा। पारिवारिक माहौल संतुलित रहेगा। छात्र सोशल मीडिया से दूरी बनाएं।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 7

 सिंह राशि

आज का दिन फेवरेबल है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और काम समय से पहले पूरा होगा। महिलाएं बिजनेस में अधिक सक्रिय रहेंगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। योजनाएं सफल होंगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

 कन्या राशि

आज खुशहाल दिन है। प्रैक्टिकल सोच से लाभ होगा। धार्मिक स्थान पर समय बिता सकते हैं। माता से विचार-विमर्श होगा। लवमेट के साथ घूमने का प्लान बनेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

 तुला राशि

आज परिवार के लिए खुशियां लेकर आएगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रुके काम शुरू होंगे और विचारों को सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 2

 वृश्चिक राशि

आज खुशियों भरा दिन है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में सहायक होगी। प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 9

 धनु राशि

दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहेंगे। बड़े अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से खुशी मिलेगी।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 3

 मकर राशि

आज नई उमंगों के साथ दिन शुरू होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए व्यवसाय में निवेश से पहले सलाह लें। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। छात्रों को बड़ी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

 कुम्भ राशि

आज बेहतरीन दिन है। करीबी व्यक्ति से मनमुटाव दूर होगा। नए लोगों से जुड़कर कुछ नया सीखेंगे। अनुभव का सही उपयोग करेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है।
शुभ रंग: ओरेंज | शुभ अंक: 8

 मीन राशि

आज लाभदायक दिन है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में नए विचार आएंगे। ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा।
शुभ रंग: वायलेट | शुभ अंक: 7

Tags