Aaj Ka Rashifal 17 November 2026 : मंगलवार को सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Daily Horoscope for 17 November 2026: The Sun transits into Scorpio on Tuesday; discover the horoscope for all 12 zodiac signs, from Aries to Pisces.
 
Aaj Ka Rashifal 17 November 2026

Aaj Ka Rashifal 17 November 2026: 17 नवंबर, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का असर लोगों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके साथ ही वृद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। शाम 7 बजकर 42 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि मंगलवार का दिन मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है। मानसिक रूप से शांति और प्रसन्नता महसूस करेंगे। छोटी-छोटी उपलब्धियां भी आपको खुशी देंगी। संपत्ति से जुड़े विवादों में आपके पक्ष में परिणाम आने की संभावना है। विरोधी भी आपके साथ संबंध सुधारने की पहल कर सकते हैं। संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी प्रतिष्ठित मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 4

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा में निखार आएगा और किसी उपलब्धि से गर्व महसूस कर सकते हैं। कॉस्मेटिक का कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण मुकदमा मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी दिन अच्छा रहने के संकेत हैं।

शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 2

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखकर आप बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक फैसले लेते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं। आसपास होने वाले सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

शुभ रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 1

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। किसी बड़े व्यावसायिक समझौते या साझेदारी को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान संयम बनाए रखना जरूरी होगा। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। किसी बड़े समूह या संस्था के साथ काम करने का अवसर भी मिल सकता है। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है।

शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 5

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन राहत और खुशियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर में आपका सम्मान बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। अपने भविष्य और योग्यता को बेहतर बनाने के लिए लिए गए फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं। हालांकि वाहन चलाते समय सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

शुभ रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 3

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन उम्मीद से बेहतर साबित हो सकता है। जिस काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। छोटे स्तर पर नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बड़े भाई या पिता का सहयोग आपके काम को आसान बना सकता है। आपकी ईमानदारी और सच्चाई के प्रति प्रतिबद्धता दूसरों को प्रभावित करेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जगह से अवसर मिलने के संकेत हैं।

शुभ रंग: पर्पल
लकी नंबर: 8

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें, क्योंकि मेहनत का पूरा परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। प्लास्टिक कारोबार से जुड़े लोगों को व्यापार में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है।

शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 2

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। नया लघु उद्योग शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं। किसी बड़ी व्यावसायिक डील के फाइनल होने की भी संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।

शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 5

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और सम्मान में वृद्धि करने वाला हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। ऑफिस में सहकर्मी और जूनियर आपके अनुभव से सीखने की कोशिश करेंगे। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को नए और अच्छे ग्राहक मिलने की संभावना है। व्यक्तिगत जीवन में विवाह से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी को सलाह देते समय उनकी भावनाओं और विचारों का भी सम्मान करें।

शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 7

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने के कई मौके मिलेंगे। बच्चों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। शिक्षा और अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों और आयोजनों में रुचि बढ़ सकती है। कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा और प्रोत्साहन मिलेगा। किसी पुरस्कार या सम्मान से भी नवाजा जा सकता है।

शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 9

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कोई मनचाही उपलब्धि अचानक हासिल हो सकती है। पूरे दिन उत्साह और नई ऊर्जा बनी रहेगी। आपके काम और प्रयासों की प्रशंसा होगी। छोटे उद्योगों से जुड़े कारोबारियों को तेजी से लाभ और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़ने या नई साझेदारी शुरू करने का प्रस्ताव भी मिल सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: काला
लकी नंबर: 6

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है और फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। किसी अनुभवी कानूनी विशेषज्ञ का मार्गदर्शन भी मिल सकता है। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। बिना अच्छी तरह सोचे-समझे किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा पैसा अटक सकता है।

शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 1

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राशिफल संबंधी जानकारियां सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में व्यक्तिगत विवेक और विशेषज्ञ की सलाह को प्राथमिकता दें।

Tags