Aaj Ka Rashifal 22 February 2026 :अश्विनी नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग, जानें रविवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो प्रातः 11:10 बजे तक रहेगी। शुक्ल योग दोपहर 1:09 बजे तक और अश्विनी नक्षत्र शाम 5:55 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू करने की योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। छात्रों को विशेष सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
♉ वृष राशि
इनकम बढ़ाने के लिए किसी की मदद मिल सकती है। किस्मत का साथ रहेगा। जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे। दूर के रिश्तेदार से बातचीत संभव है। योजनाएं समय पर पूरी होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
♊ मिथुन राशि
जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। फिटनेस अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार का साथ मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
♋ कर्क राशि
दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव संभव है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से व्यापार में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लवमेट बाहर लंच का प्लान बना सकते हैं। मित्र अचानक घर आ सकते हैं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 3
♌ सिंह राशि
भाई-बहन का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। करियर में सफलता मिलेगी। आलस्य से बचें। सहकर्मी सलाह मांग सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए मनचाही जगह ट्रांसफर के योग हैं।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 2
♍ कन्या राशि
दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मित्रों की मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। बच्चों की शरारतें मन बहलाएंगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
♎ तुला राशि
मिला-जुला दिन रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गुस्से से बचें। प्रभावशाली लोगों से बातचीत होगी। निवेश के मामले में नई सलाह मिलेगी। प्रेम विवाह की बात घर में आगे बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 9
♏ वृश्चिक राशि
दिन शानदार रहेगा। मानसिक उलझनों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साहित्य से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
♐ धनु राशि
खुशी भरा दिन रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घरेलू कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ में नयापन आएगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 4
♑ मकर राशि
रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। काम समय पर पूरे होंगे। नया कार्य शुरू करने से पहले विचार करें। परिवार के बड़े फैसले सोच-समझकर लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 7
♒ कुंभ राशि
अच्छी खबर मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में तरक्की होगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 1
♓ मीन राशि
व्यक्तित्व में निखार आएगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
