Aaj Ka Rashifal 23 February 2026 : फाल्गुन शुक्ल षष्ठी पर बन रहा है इंद्र योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भाग्यफल
मेष राशि
आज दिन व्यस्त लेकिन परिणामदायक रहेगा। पुरानी बातों को लेकर विवाद में पड़ने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और बाहर घूमने की योजना बन सकती है। घर के बड़ों से मार्गदर्शन मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होने के संकेत हैं।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 6
वृष राशि
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। व्यापार में विस्तार के नए विचार आएंगे। पिता या किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी। साझेदारी में किए गए कार्य सफल रहेंगे। निवेश से पहले सोच-विचार करें। कार्यस्थल में बदलाव सकारात्मक परिणाम दे सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, मंदिर दर्शन संभव है। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी के बहकावे में आकर निवेश करने से बचें। जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
कर्क राशि
कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। अधिकारी नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। खेल से जुड़े लोगों के लिए अभ्यास का दिन रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
सिंह राशि
दिन आपके अनुकूल है, पर छोटे कार्यों में अधिक समय लग सकता है। व्यवसाय में निवेश से पहले वरिष्ठों की राय लें। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने वालों को बाजार का आकलन करना चाहिए।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से संतोष मिलेगा। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
तुला राशि
दिन संतुलित और सकारात्मक रहेगा। परिवार की सलाह महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्र नई उपलब्धि के लिए प्रयास करेंगे। ऑफिस में महत्वपूर्ण चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
वृश्चिक राशि
आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। विरोधी भी प्रभावित होंगे। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यापारिक यात्रा संभव है। विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6
धनु राशि
दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आर्थिक लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर चुनौतियां आएंगी, पर धैर्य से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
मकर राशि
कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी। दूसरों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयम रखें। मित्रों के साथ शाम आनंददायक रहेगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 2
कुंभ राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ संभव है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं। पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
मीन राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों की सहायता करने की भावना जागृत होगी। विरोधियों से सावधान रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
