Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल

Today's Horoscope 27 January 2026: Daily predictions for all zodiac signs from Aries to Pisces
 
Aaj Ka Rashifal 27 January 2026

aaj ka Rashifal 27 January 2026 :  आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज शुक्ल योग देर रात 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। साथ ही, भरणी नक्षत्र दोपहर 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, इसके बाद कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा।आइए जानते हैं, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा—

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले माता-पिता की सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। छात्र अपने करियर पर ध्यान केंद्रित रखें। फैशन डिजाइनर्स के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर बदलाव संबंधी सूचना मिल सकती है। घर का वातावरण सुखद रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9

वृष राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और मित्रों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। घर में डेकोरेशन से जुड़ा कोई कार्य हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी किसी नई डील की पहली पेमेंट मिलने के योग हैं। अनावश्यक बहस से बचें और दूसरों के मामलों में राय देने से परहेज करें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 1

मिथुन राशि

दिन सामान्य रहेगा, लेकिन भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते रुक सकता है। नया कार्य शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। कारोबार में धन से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता से मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें, वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 9

कर्क राशि

आज का दिन लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदेमंद समझौते हो सकते हैं। नौकरी में सफलता के योग हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा और रुके कार्य पूरे होंगे। पार्ट-टाइम काम शुरू करने की योजना बन सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर सकारात्मक निर्णय लेंगे।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7

सिंह राशि

दिन उत्तम रहेगा। घर की व्यवस्था सुधारने में आपका योगदान रहेगा। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करेंगे। आज ज्ञानवर्धक पुस्तकों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से उलझनें दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2

कन्या राशि

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको नई सीख देगी। छात्रों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। कार्यप्रणाली में बदलाव करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और छोटी-छोटी खुशियाँ मन को आनंदित करेंगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 5

तुला राशि

आज जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। कोई व्यक्तिगत निर्णय लेना लाभकारी हो सकता है। व्यापार में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। बड़ी डील या साझेदारी से पहले विचार-विमर्श जरूरी है। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 3

वृश्चिक राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार की जरूरतें पूरी कर संतोष मिलेगा। लंबे समय की मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। किसी पुरानी चिंता का समाधान होगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभ दिला सकती है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 9

धनु राशि

आज रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा। छात्रों का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। घर में कोई शुभ या मंगल कार्यक्रम हो सकता है। कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण प्रमोशन के योग बन सकते हैं। जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

मकर राशि

दिन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश के लिए शुभ है। वर्क-फ्रॉम-होम की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए अच्छा अवसर बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 6

कुंभ राशि

आज काम में मन लगेगा और कार्य समय पर पूरे होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यस्तता के बावजूद परिवार का सहयोग मिलेगा। स्टील कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा और मानसिक भय दूर होगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 1

मीन राशि

दिन ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता के साथ यात्रा का योग है। सरकारी कार्यों में लापरवाही से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। घर के सुधार कार्य वास्तु अनुसार कराएं। छात्रों के लिए सफलता के संकेत मजबूत हो रहे हैं।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 7

Tags