Aaj Ka Rashifal 29 January 2026: जया एकादशी पर किन राशियों का चमकेगा भाग्य? जानें गुरुवार का राशिफल

Today's Horoscope 29 January 2026: Which zodiac signs will have good luck on Jaya Ekadashi? Know Thursday's horoscope
 
Aaj Ka Rashifal 29 January 2026

आज माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी है और साथ ही गुरुवार का शुभ दिन है। आज दोपहर तक एकादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वादशी लग जाएगी। आज इंद्र योग और मृगशिरा नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। आइए जानते हैं, आज आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं

1. मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। पुराने निवेश या मेहनत का मीठा फल आज आपको मिल सकता है। ऑफिस में काम की अधिकता के कारण थोड़ी मानसिक थकान संभव है, इसलिए मेडिटेशन का सहारा लें। आर्थिक रूप से किसी मित्र की मदद कर सकते हैं।

  • शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8

2. वृष राशि (Taurus)

कामकाज में आज आपकी रचनात्मकता (Creativity) चरम पर रहेगी। किसी भी कार्य को करने का नया तरीका ढूंढना आपको दूसरों से आगे ले जाएगा। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम या बर्थडे पार्टी में शामिल होने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ निजी चर्चा मन को हल्का करेगी।

  • शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 6

3. मिथुन राशि (Gemini)

आज आपकी कार्यक्षमता और काबिलियत की परीक्षा हो सकती है। व्यापार में बड़ा लाभ कमाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

  • शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2

4. कर्क राशि (Cancer)

आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऑफिस के लंबित कार्य आज पूरे हो जाएंगे, जिससे बॉस आपकी तारीफ करेंगे। निजी रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लवमेट के साथ बाहर घूमने का बेहतरीन प्रोग्राम बन सकता है।

  • शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

5. सिंह राशि (Leo)

आज 'कम बोलें और ज्यादा सुनें' की नीति अपनाएं, इससे आपको कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। उधार देने से आज बचें, वरना पैसा फंस सकता है। माता के साथ समय बिताएं, उनके आशीर्वाद से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन सम्मानजनक है।

  • शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 4

6. कन्या राशि ( कन्या )

बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संगीत और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को बड़ा ब्रेक मिलने की संभावना है। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा और व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। बच्चों की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7

7. तुला राशि (Libra)

आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश करते समय अपने बजट का विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें।

  • शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 6

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने अंतर्मन की सुनें। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा। यदि महिलाएं अपना कोई नया बिजनेस या ऑनलाइन काम शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन बेहद अनुकूल है। घर में मेहमानों का आगमन खुशियां बढ़ाएगा।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 1

9. धनु राशि (Sagittarius)

लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम भी सुखद होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से नया प्रोजेक्ट समय पर पूरा कर लेंगे। पिता का मार्गदर्शन आपके करियर में नई दिशा देगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 5

10. मकर राशि (Capricorn)

आज आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके काम को आसान बना देगा। छात्रों के लिए दिन विशेष है, किसी प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है। शाम का समय परिवार के साथ बिताएं।

  • शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 4

11. कुंभ राशि (Aquarius)

पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने का दिन है। आज आपको अपनी पसंद की कोई वस्तु मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्यों को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। धैर्य और निष्ठा के साथ काम करें, भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

12. मीन राशि (Pisces)

आज घर में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी और लवमेट के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। मानसिक शांति के लिए कुछ समय पूजा-पाठ या ईश्वर की भक्ति में लगाएं। दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7

Tags