Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, बढ़ेगी सुख-समृद्धि; पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope for Today, August 8, 2026: Saturday will be auspicious for several zodiac signs, including Aquarius, bringing increased happiness and prosperity; read the horoscope for all 12 signs.
 
Aaj Ka Rashifal 8 August 2026

Daily Horoscope 8 August 2026: शनिवार, 8 अगस्त 2026 को श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि (शाम 4:38 बजे तक) रहेगी। आज दोपहर 12:11 बजे तक वृद्धि योग रहेगा, जिसके बाद ध्रुव योग शुरू होगा। साथ ही शाम 6:44 बजे तक कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, यह शनिवार कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख-समृद्धि लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, लकी नंबर और लकी रंग।

 मेष राशि (Aries)

व्यापार में बेहतरीन आर्थिक लाभ के योग हैं। दूसरों के विचारों का भी सम्मान करें। आय बढ़ने के साथ खर्चों में भी थोड़ी वृद्धि होगी। बाहरी लोगों को अपने निजी काम में दखल न देने दें। शाम को परिवार के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग: गोल्डन

  • शुभ अंक: 8

 

वृष राशि (Taurus)

सबके साथ आपका व्यवहार प्रेमपूर्ण रहेगा। विचारों में दृढ़ता रहने से कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है।

  • शुभ रंग: मैरून

  • शुभ अंक: 7

 मिथुन राशि (Gemini)

नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या किसी नई कंपनी से बढ़िया ऑफर मिल सकता है। छात्र नए कोर्स में दाखिला लेने का मन बना सकते हैं। जल्दबाजी के बजाय धैर्य से काम लें। परिवार के साथ शॉपिंग का आनंद लेंगे।

  • शुभ रंग: लाल

  • शुभ अंक: 6

 कर्क राशि (Cancer)

सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से बड़ी सफलता मिलेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा वित्तीय लाभ होने के संकेत हैं।

  • शुभ रंग: सफेद

  • शुभ अंक: 9

 सिंह राशि (Leo)

ऑफिस और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना ज़रूरी रहेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें और अपने काम खुद निपटाएं।

  • शुभ रंग: भूरा

  • शुभ अंक: 3

 कन्या राशि (Virgo)

रोजगार और करियर में तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। असमंजस की स्थिति में परिजनों की सलाह लें। शाम को दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग: पीला

  • शुभ अंक: 7

 तुला राशि (Libra)

समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी और सम्मान मिलेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।

  • शुभ रंग: हरा

  • शुभ अंक: 8

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

नए बिजनेस या कार्ययोजना पर विचार करने के लिए दिन अनुकूल है। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। बुजुर्गों की सेवा का विशेष ध्यान रखें।

  • शुभ रंग: काला

  • शुभ अंक: 9

 धनु राशि (Sagittarius)

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले जातकों के लिए प्रगति के अवसर बनेंगे। कारोबारी लेन-देन में सावधानी बरतें। रचनात्मक और आर्टिस्टिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रोफेसर्स और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

  • शुभ रंग: सिल्वर

  • शुभ अंक: 6

 

मकर राशि (Capricorn)

आर्थिक स्थिति में सुधार आने से मन शांत और संतुष्ट रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपके विचारों को तरजीह मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कोई अटका काम पूरा होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग: मैजेंटा

  • शुभ अंक: 1

 कुंभ राशि (Aquarius)

अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके करियर को नई दिशा देगा। विदेशी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुश कर देगी।

  • शुभ रंग: नारंगी

  • शुभ अंक: 2

 मीन राशि (Pisces)

कारोबार में बड़ा धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हुई बातचीत लाभदायक रहेगी। वकीलों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।

  • शुभ रंग: ग्रे

  • शुभ अंक: 4

Tags