Powered by myUpchar

Aaj Ka Rashifal Love 14 April 2025 : जानिए 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार का लव राशिफल

Todays Love Horoscope 14 April 2025 : Know the love horoscope for 14 April 2025, Monday
 
Aaj Ka Rashifal Love 14 April 2025 : जानिए 14 अप्रैल 2025, दिन  सोमवार, का लव राशिफल 

Aaj Ka Rashifal Love : 14 अप्रैल 2025, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2082, शाका 1947, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, वैशाख मास की प्रविष्टा 2, उत्तरायण, उत्तरगोल, वसन्त  ऋतु, तिथि प्रतिपदा सुबह 8:26 तक तदनन्तर द्वितीया, नक्षत्र स्वाति, सूर्योदय 5:55am, सूर्यास्त 6:55pm, राहुकाल प्रात: 7:30 से 9:00 तक

मेष राशि । प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा हो सकता है। बिजनेस डील के लिये थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी आकर्षित रहेंगे। परिवार की महिलाओं से विचार-विमर्श करना लाभकारी होगा। उत्तम भोजन का आनन्द उठा पायेंगे।

 वृषभ राशि । कार्यक्षेत्र की परेशानियाँ स्वतः समाप्त होंगी। कारोबार में वृद्धि के लिये आप लोन ले सकते हैं। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जॉब में आपको बड़ा सम्मानित पद मिल सकता है।

मिथुन राशि । आपको एक साथ अनेक कार्य करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में आदर भाव जागृत होगा। अपने भोग-विलास पर आप धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम विवाह के लिये पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने के लिये नये पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिला सकते हैं।

कर्क राशि । व्यापार में आप नया प्रयोग कर सकते हैं। पुराने व्यापारिक समझौतों से लाभ होगा लेकिन वह धन तुरन्त खर्च भी हो सकता है। आप जिन लोगों का हित करेंगे, वे लोग ही आपका अनादर कर सकते हैं। सबसे मधुर वाणी का प्रयोग करें वरना सम्बन्धों पर बुरा असर पड़ सकता है।

सिंह राशि । कसंल्टेंसी वाले व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। सन्तान के विवाह की सम्भावना बन रही है। आप मनोरञ्जक गतिविधियों पर धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशि । धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होगा। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। मन में दान-पुण्य की भावना जागृत होगी। अपने जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास करेंगे। अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

तुला राशि ।  आज दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। रुके हुये कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। बच्चे घरेलू कामकाज में रुचि लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। अपने निर्णयों को सदैव सर्वोपरि रखें। सभी जिम्मेदारियों को अकस्मात ही अपने ऊपर न लें।

वृश्चिक राशि । यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो अपनी जीवनशैली में तुरन्त परिवर्तन कर लें। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है। परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। सिरदर्द और बदलते मौसम को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी पर अधिक विश्वास न करें।

धनु राशि । परिवार में आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने का विचार बनायेंगे। ऋण चुकाने के लिये धन की व्यवस्था हो जायेगी।

मकर राशि । पैतृक सम्पत्ति को लेकर चल रहे मामलों में समझौता हो सकता है। रुके हुये कार्यों को आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपकी निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ेगी।

कुंभ राशि । अपनी योजनाओं को लेकर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लोग आपके सहयोग की उपेक्षा कर सकते हैं। लेकिन फिर भी आप लोगों की मदद करते रहेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेगा।

मीन राशि । आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके ऊपर अधिक निर्भर रहेंगे। मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। काम की गति धीमी होने से विचलित न हों। कारोबारी सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या होगी।

Tags