Aaj Rashifal 29 April 2026 : बुध का मेष राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव
Aaj Rashifal 29 April 2026 : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो शाम 7:52 तक रहेगी। आज हर्षण योग (रात 8:52 तक) और हस्त नक्षत्र (रात 12:17 तक) का संयोग बन रहा है। साथ ही, कल सुबह बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
मेष राशि (Aries)
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके कर्मशील स्वभाव के कारण समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ठेकेदारों और छात्रों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।
-
लकी नंबर: 5
-
लकी रंग: लाल
-
उपाय: किसी सम्मानित व्यक्ति का आशीर्वाद लें।
वृष राशि (Taurus)
जमीन-जायदाद के मामलों में बड़ा फायदा होने के योग हैं। लवमेट्स के लिए दिन मधुर रहेगा। आर्थिक स्थिति में जीवनसाथी के सहयोग से बड़ा सुधार आएगा।
-
लकी नंबर: 6
-
लकी रंग: नीला
-
उपाय: लवमेट को पेंटिंग गिफ्ट करें।
मिथुन राशि (Gemini)
पुराने मित्रों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलर और सिविल इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे।
-
लकी नंबर: 8
-
लकी रंग: पीला
-
उपाय: पत्नी को कोई उपहार दें।
कर्क राशि (Cancer)
पड़ोसियों के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। छात्रों को परीक्षा से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। समाज में आपकी छवि और बेहतर होगी।
-
लकी नंबर: 9
-
लकी रंग: हरा
-
उपाय: घर से निकलते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने रखें।
सिंह राशि (Leo)
ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
-
लकी नंबर: 4
-
लकी रंग: गुलाबी
-
उपाय: परिवार के साथ समय बिताएं।
कन्या राशि (Virgo)
इंजीनियरिंग के छात्रों को बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है। आज आप दूसरों की भावनाओं को समझने में सफल रहेंगे। घर में शांति का माहौल रहेगा।
-
लकी नंबर: 9
-
लकी रंग: बैंगनी
-
उपाय: किचन में काम करते समय सावधानी बरतें।
तुला राशि (Libra)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। बॉस से सराहना मिल सकती है, बशर्ते काम समय पर पूरा हो। लवमेट के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
-
लकी नंबर: 9
-
लकी रंग: काला
-
उपाय: लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
अधूरी इच्छाएं पूरी होने का दिन है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
-
लकी नंबर: 3
-
लकी रंग: भूरा
-
उपाय: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु राशि (Sagittarius)
भाग्य आपके पक्ष में है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति (प्रमोशन) के योग बन रहे हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा होगी।
-
लकी नंबर: 5
-
लकी रंग: नारंगी
-
उपाय: बड़ों की सलाह लेकर कार्य करें।
मकर राशि (Capricorn)
व्यापारी वर्ग को बड़ा बुकिंग ऑर्डर मिल सकता है। परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे।
-
लकी नंबर: 7
-
लकी रंग: मैजेंटा
-
उपाय: अनुभवी लोगों की सलाह लें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करने से मन को शांति मिलेगी।
-
लकी नंबर: 6
-
लकी रंग: गोल्डन
-
उपाय: घर से निकलने से पहले कन्या का आशीर्वाद लें।
मीन राशि (Pisces)
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए श्रेष्ठ दिन है। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
-
लकी नंबर: 2
-
लकी रंग: नीला
-
उपाय: ज्यादा सोच-विचार करने से बचें।
