मध्य प्रदेश के गुफा मंदिर में 21 साल से लगातार चल रहा अखंड पाठ 

Madhya pradesh ka gufa mandir

 
आर एल पाण्डेय
लखनऊ।  भक्तों ने संध्या वंदन कर गुफा में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा पूजन अर्चन कर श्री राम दरबार में श्री राम स्तुति की। मां दुर्गा जी की आरती के पश्चात हनुमान जी की आरती की तथा श्री अखंड मानस पाठ में भाग लिया। विष्णु भगवान के मंदिर में पूजन अर्चन किया तत्पश्चात लड्डू गोपाल के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। भगवान गणेश की पूजा के पश्चात संस्कृत कॉलेज के छात्रों को स्वस्तिवाचन कराया। सामूहिक स्वस्तिवाचन में वातावरण गुंजायमान हो उठा। गौ सेवा की सुविधा भी देखी।

गुफा मंदिर में गत 21 वर्षों से अनवरत श्री अखंड मानस पाठ हो रहा है और शुद्ध देसी घी की दिव्य ज्योति जल रही है। संस्कृत कॉलेज के छात्र ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दिनचर्या से निवृत होकर सभी देवी देवताओं की सामूहिक प्रार्थना, स्तुति एवं आरती करते हैं। तत्पश्चात जलपान करके पठन-पाठन स्वाध्याय करते हैं। 10:30 बजे भोजन के पश्चात कक्षाएं शुरू हो जाती है। सायंकाल सूक्ष्म जलपान और 8:00 बजे भोजन, भोजन मंत्र करके सामूहिक रूप से सभी छात्र करते हैं। इस कॉलेज में पूर्व मध्यमा से आचार्य तक की पढ़ाई निशुल्क होती है। छात्र आवासीय सुविधा का लाभ उठाते हैं और अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं।

किसी को पंडित की जरूरत होती है कार्यालय में संपर्क करता है और अपनी जरूरत बताता है। कार्यालय प्रभारी पंडितों को दिए गए पते पर भेज देते हैं। सामूहिक वैदिक मंत्रोच्चारण सुनकर हर किसी का मन प्रफुल्लित हो जाता है। घरों से लोग रोटी लेकर प्रतिदिन आते हैं और गौशाला में गौमाता को खिलाते हैं। कोई हरा चारा लेकर आता है तो कोई चना लेकर आता है कोई गुड लेकर आता है। इस प्रकार गौ माता की सेवा की जाती है। श्री अखंड मानस पाठ करने के लिए 3 पंडित मुख्य रूप से नियुक्त हैं।आचार्य गण भी आकर स्वेच्छा से श्री अखंड मानस पाठ करते हैं। मानस प्रेमी ऑनलाइन बुकिंग करा देते हैं और श्री अखंड मानस पाठ का आनंद लेते हैं।

Share this story