मेष राशि वाले इस गुण के कारण रहते हैं सबसे आगे, इस कारण हो जाते पीछे 

मेष राशि वालों की ये खासियत उन्हें बनाती है महान, जानिए खामियां
Aries
Aries Zodiac personality: मेष राशिचक्र की पहली राशि है। 

Aries Zodiac personality: मेष राशिचक्र की पहली राशि है। जिसका चिह्न भेड़ होता है। यह राशि अग्नि तत्व की मानी गई है। इस राशि के देवता ग्रह मंगल होता है। जबकि इस राशि के लिए शुभ वर- मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार होता है। ज्योतिष के मुताबिक मेष राशि के लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। इसके अलावा उत्साह भी मेष राशि वालों में बहुत अधिक होता है। हालांकि कभी-कभी अतिउत्साह इस राशि वालों के लिए नुकसानदेह होता है। मेष राशि में इसके अलावा भी बहुत सारे गुण और अवगुण पाए जाते हैं। मेष राशि के बारे में सबकुछ (Aries Zodiac all about)

मेष राशि व्यक्तित्व (Aries zodiac personality)/Aries zodiac personality according to astrology all about Aries 

मेष राशि के लोग शारीरिक तौर पर बहुत मजबूत होते हैं। इसके अलावा इस राशि के अंदर ऊर्जा भी भरपूर मात्रा में होती है। मंगल इस राशि का स्वामी ग्रह होता है जिसकी वजह से इस राशि के लोग हमेशा सक्रिय रहते हैं। साथ ही जहां भी जाते हैं अपनी सक्रियता से औरों को भी सक्रिय रखते हैं।

मेष राशि का सबसे बड़ा गुण साहस होता है। इस राशि के लोग अपने साहस की बदौलत हर मुकाम हासिल करते हैं। साथ ही चुनौतियों का मुकाबला डटकर करते हैं। जबकि मेष राशि की सबसे बड़ी कमजोरी जिद्दीपन होता है। इस राशि के लोग जल्दी किसी की बात मानने को तैयार नहीं होते हैं। इसके साथ ही इस राशि के लोग जो सोचते हैं वही करते हैं। तुनकमिजाजी स्वभाव के कारण इस राशि के लोग कई जगह मुश्किलों में भी फंस जाते हैं।


मेष राशि करियर (Aries zodiac carrier/ job)

मेष राशि के जातक हमेशा कुछ रचनात्मक कार्य करना पसंद करते हैं। ऐसे में इस राशि के लिए इंजीनियरिंग का क्षेत्र इनके लिए अच्छा साबित होता है। मेष राशि के जातक व्यापार में भी अच्छी उन्नति करते हैं। इसके अलावा मेष राशि वाले अध्यापन में भी अच्छी उन्नति करते हैं। 

मेष राशि लव लाइफ (aries zodiac love life)

मेष राशि के जातक लव लाइफ को बहुत अच्छे से जीते हैं। साथ ही इस राशि के लोग लव लाइफ में जो कुछ भी हासिल करना चाहते हैं, उसे बखूबी पूरा करते हैं। इसके अलावा इस राशि के लोग आसानी से प्यार में फंस जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अपने पार्टनर की जरूरतों को समझते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि मेष राशि के जातक प्यार में डूब जाते हैं। जिस कारण से कई बार इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है।


मेष राशि आय (Aries Zodiac income)

इस राशि के लोगों के आय का मुख्य जरिया नौकरी या व्यवसाय होता है। मेहनत के बदौलत इस राशि के लोग व्यापार को बहुत आगे तक ले जाते हैं। हालांकि उधार के मामले में बहुत सतर्क नहीं रहते, जिस कारण से आर्थिक नुकसान सहना पड़ता है।

सरकारी नौकरी से भी इन्हें बहुत कुछ हासिल होता है। आपकी कार्यक्षमता की बदौलत इन्हें समय-समय पर प्रमोशन भी मिलता रहता है। 

Share this story