ज्योतिषी का दावा INDIA गठबंधन समय से पहले ही अंतर्विरोध के कारण बिखर सकता है

शनि न्याय का कारक भी है। इंडिया 9 + 5 + 4 + 9 + 1 = 28 = 2 + 8 = 10 = का 1 अंक बनता है जो सूर्य का अंक है। सूर्य सत्ता का कारक है। पंडित डोगरा ने कहा कि अगले वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है और इसका 8 अंक बनता है। इंडिया गठबंधन में जो 26 पार्टियां इकट्ठी हुई हैं, उसका भी 2 + 6 = 8 अंक शनि का ही अंक बना।
जोकि एक शुभ संकते नहीं है। सूर्य व शनि आपस में अतिशत्रु है। जिसके कारण यह गठबंधन समय से पहले ही अंतर्विरोध के कारण बिखर सकता है। पंडित डोगरा ने कहा कि नेताओं का वाणी पर संयम नहीं रहेगा। इनमें बड़े पद की लड़ाई सामने आएगी। इसके अलावा अंक ज्योतिष के अनुसार निकट भविष्य में किसी बड़े नेता को खोने का भय भी बना रहेगा। जिसका लाभ सत्ता में बैठी भाजपा व अन्य दलों को मिल सकता है।
जहां भाजपा के एनडीए गठबंधन में 38 दलों को सम्मिलित किया है। 3 + 8 =11 =1 + 1 = 2 जो चंद्र का अंक है। चंद्र मन का कारक है। मन से काम करने को प्रेरित करता है। (एनडीए) 5 + 4 + 1 = 10 = 1 + 0 = 1 अंक बनता है जो सूर्य का अंक है और एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से देश में जनता से वोट मांगेगे।
पंडित डोगरा ने बताया कि मोदी 4 + 6 + 4 + 9 = 23 = 2 + 3 = 5 अंक बनता है जो बुध का अंक है। बुध वाणी का कारक है। वाणी के द्वारा जनता को आकर्षित किया जाएगा। इसी प्रकार 1 अंक सूर्य का व 5 अंक बुध आपस में मिलकर बुधादित्य योग बनाता है। जो यश कीर्ति बढ़ाता है। देश का नाम दशों दिशा में बढ़ाता है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।