August 2025 Monthly Horoscope : सावन की आस्था और ग्रहों का असर
August 2025 Monthly Horoscop : अगस्त 2025 में जहां एक ओर सावन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे शुभ अवसर हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रहों की स्थिति भी कई राशियों के लिए सौभाग्यशाली परिवर्तन का संकेत दे रही है। 16 अगस्त के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर बेहतरीन परिणाम देगा। वहीं वृष राशि के जातकों को वाहन सुख और धार्मिक यात्राओं का योग बन रहा है। मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शिक्षा, नौकरी और अटके कार्यों के पूरे होने की संभावना है। उचित रंगों का चयन और नियमित पाठ से भाग्य में वृद्धि होगी। आइए जानें, अगस्त माह का विस्तृत राशिफल
मेष राशि
16 अगस्त के बाद सूर्य पंचम भाव में गोचर करेंगे जिससे व्यवसाय में प्रगति के द्वार खुलेंगे। 17 अगस्त के बाद नौकरी में रुके कार्यों में गति आएगी। कर्क और मकर राशि के मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ समय: 15 से 27 अगस्त – नौकरी परिवर्तन के लिए उपयुक्त।
शुभ रंग: पीला, सफेद
उपाय: मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
वृष राशि
शनि मीन राशि में और सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश (15 अगस्त के बाद) बड़ा लाभ दिला सकता है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य चेतावनी: 5 अगस्त तक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।
मिथुन राशि
सूर्य का तृतीय और गुरु का आपकी राशि में गोचर शिक्षा और करियर में उन्नति देगा। आर्थिक योजनाएं साकार होंगी।
शुभ समय: 14 अगस्त के बाद नौकरी में रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला, सफेद
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें, तिल का दान करें।
कर्क राशि
16 से 24 अगस्त के बीच नौकरी और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: पीला, सफेद
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड पढ़ें और पिता का आशीर्वाद लें। गुड़ व मसूर का दान करें।
सिंह राशि
16 अगस्त के बाद सूर्य आपकी राशि में आएंगे, जिससे प्रगति का मार्ग खुलेगा। राजनीति में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
उपाय: गेंहू का दान करें, शिव-पार्वती और दुर्गा जी की आराधना करें।
कन्या राशि
13 से 21 अगस्त के बीच आर्थिक मजबूती मिलेगी। सूर्य और गुरु की शुभ स्थिति धन लाभ दिलाएगी।
शुभ रंग: नीला, हरा
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें। रोज़ पिता का आशीर्वाद लें।
तुला राशि
16 अगस्त के बाद सूर्य का एकादश भाव में गोचर नौकरी में उन्नति के अवसर देगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
उपाय: भगवान शिव की नियमित पूजा करें।
वृश्चिक राशि
17 अगस्त के बाद मंगल और सूर्य उच्चाधिकारियों से संबंध सुधारेंगे। IT, शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र में सफलता का योग।
शुभ रंग: नारंगी, सफेद
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल का दान करें।
धनु राशि
गुरु और शनि का चतुर्थ भाव में गोचर नौकरी में नया प्रस्ताव और आर्थिक उन्नति के संकेत दे रहा है।
शुभ रंग: पीला, सफेद
उपाय: हर गुरुवार अन्नदान करें और विष्णु जी की पूजा करें।
मकर राशि
शनि के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। गुरु और मंगल की स्थिति भी अनुकूल है।
शुभ रंग: आसमानी, सफेद
उपाय: विष्णु जी की पूजा करें, सात प्रकार के अन्न का दान करें।
कुंभ राशि
16 अगस्त के बाद सूर्य का सप्तम गोचर व्यवसाय में जबरदस्त सफलता दिला सकता है।
शुभ रंग: हरा, सफेद
उपाय: शनिवार को तिल और अन्न का दान करें, शिव आराधना करें।
मीन राशि
गुरु और शनि का गोचर आपको व्यवसाय में नया अवसर देगा। 3 से 9 अगस्त के बीच स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल
उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
