Powered by myUpchar

आज बहस से बचें इस राशि के लोग जानिए 4 अगस्त के राशिफल

 
Aaj ka rashifal horoscope today 4 august
 

दैनिक राशिफल
 (04-अगस्त-2021) 

मेष
 अत्यधिक फिजूलखर्ची वित्तीय कठिनाइयों को दावत दे सकती है। आप कुछ चिड़चिड़ाहट महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास स्तर गिर सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृष 
 आज आप आलस और थकान भी महसूस कर सकते हैं। विपरीत लिंग के कुछ लोगों से बहस हो सकती है। मतभेद के भी योग हैं।
भाग्यशाली संख्या : 8

मिथुन 
 आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3

कर्क 
 आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ।
भाग्यशाली संख्या : 2

सिंह 
 परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले सफल होंगे। व्यवसायी लम्बे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

कन्या
 नौकरी में बेकार के कामों में आप उलझ सकते हैं। अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 6

तुला 
 आज आपको कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आप कामकाज में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2


वृश्चिक 
 क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 4

धनु 
 आज का दिन हंसी-खुशी बीतेगा। आपके पास कई अच्छे अवसर होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली संख्या : 6


मकर 
 आज आपका कारोबार बढ़ सकता है। कोई टेंशन भी आज खत्म हो सकती है।  समझदारी से काम लें। 
भाग्यशाली संख्या : 9

कुंभ 
 आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 4

मीन 
 कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। 
भाग्यशाली संख्या : 5

पंडित शशि पाल डोगरा 
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
संपर्क सूत्र:- +917018462818

Tags