Bansuri Ke Upay: बांसुरी के टोटके, घर में बांसुरी कैसे रखें? बांसुरी रखने से क्या फायदा?

Bansuri Ke Upay
Bansuri Ke Upay Flute Astro Remedies Bansuri Ke Totke
Flute Astro Remedies

Bansuri Ke Upay 
Flute Astro Remedies

वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं, जो घर में सुख-शांति और समृद्धि लाते हैं। लेकिन सबके लिए कठिन या महंगे वास्तु उपाय करना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में आप सिर्फ बांसुरी को अपने घर में रखकर सकारात्मकता का संचार कर सकती हैं, सुख-समृद्धि पा सकती हैं। 

घर में बांसुरी कैसे रखें?

घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए आप कई तरह के प्रयास करती रहती हैं। लेकिन कई बार न चाहते हुए भी परिवार में अशांति का माहौल बन जाता है और आपको समस्याओं का समाधान नजर नहीं आता। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन समस्याओं के समाधान के लिए घर में बांसुरी रखना लाभकारी हो सकता है। इसको रखने से घर में कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है। 

बांसुरी रखने से क्या फायदा?

भगवान श्री कृष्ण हर समय बांसुरी को अपने साथ रखते थे। प्रेम और शांति का संदेश देने वाली बांस की बांसुरी उनकी शक्ति थी। वास्तु के अनुसार भी माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है, वहां श्री कृष्ण का वास होता है, जिससे उनकी कृपा सदैव बनी रहती है। बांसुरी घर में हो तो कभी भी धन-ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है। 

बांसुरी से नकारात्मक ऊर्जा कैसे खत्म होगी? 

बांसुरी सम्मोहन, खुशी और आकर्षण का प्रतीक मानी गई है। हर कोई इसकी मधुर धुन से आकर्षित हो जाता है। बांसुरी बजाने पर उस से उत्पन्न होने वाली ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, मन में आनंद की अनुभूति होती है। बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है, इसलिए जिस घर में यह होती है या इसके स्वर गूंजते हैं, उस परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास सदैव बना रहता है।  

घर में बांसुरी कहां रखें?

- घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी या लगानी चाहिए, जहां से बार-बार आपकी नजर उस पर पड़े। ऐसा करने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होकर आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
- अगर घर में कोई सदस्य बीमार रहता है तो उसके कमरे के दरवाजे के ऊपर और सिरहाने बांसुरी रखने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

बांसुरी के टोटके क्या है?

- अगर आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा हो तो अपने कार्यालय या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर दो बांसुरी लगाएं।
-आध्यात्मिक रूप से उन्नति के लिए या फिर किसी प्रकार की साधना में सफलता के लिए अपने पूजा घर के दरवाजे पर बांसुरी लगाने से शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए बल्कि इसे तिरछा लगाना शुभ परिणाम देता है।

कैसे दीवार पर एक बांसुरी लटकानी चाहिए?

- जन्माष्टमी के दिन नई बांसुरी को सजाकर भगवान श्री कृष्ण के समक्ष रखकर इसकी पूजा करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 
- अगर मानसिक तनाव अधिक रहता हो या पति-पत्नी के बीच अनबन रहती हो तो सोते समय सिरहाने के पास बांसुरी रखने से लाभ होगा। 
- बांसुरी शांति और समृद्धि का प्रतीक मानी गई है। अतः घर के मुख्य द्वार पर बांस की सुंदर-सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा, जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी।

Share this story