Cancer zodiac personality/mars transit 2021: मंगल करेगा कर्क में गोचर, जानिए इस राशि से जुड़ी खास जानकारी

Cancer zodiac personality/mars transit 2021: मंगल करेगा कर्क में गोचर, जानिए इस राशि से जुड़ी खास जानकारी
Cancer zodiac personality/mars transit 2021: मंगल करेगा कर्क में गोचर, जानिए इस राशि से जुड़ी खास जानकारी
Cancer zodiac personality/mars transit 2021: कर्क राशि में मंगल का प्रवेश होने वाला है। 

Cancer zodiac personality/mars transit 2021: कर्क राशि में मंगल का प्रवेश होने वाला है। कर्क राशि में मंगल का यह गोचर 02 जून को सुबह 07 बजकर 17 मिनट पर होगा। कर्क जो कि राशिचक्र की चौथी राशि है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। जबकि इस राशि का प्रतीक चिह्न केकड़ा है। जल तत्व की इस राशि के जातक आमतौर पर भावुक होते हैं, या यूं कहें कि इस राशि के जातक दूसरों की कड़वी बातें बर्दास्त नहीं करते हैं। 

कर्क राशि के जातकों में इसके अलावा भी कई खूबियां और खामियां होती हैं। आगे जानिए कर्क राशि के जातकों का व्यक्तित्व (personality of Cancer zodiac)


कर्क राशि सेहत (Cancer zodiac health) 

कर्क राशि के जातक सामान्य तौर दुबले-पतले होते हैं। इस राशि के जातकों में पेट से संबंधित समस्या, मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस राशि के जातकों का चंद्रमा कमजोर होने के कारण कुछ हद तक अवसाद की भी स्थिति उत्पन्न होती है। 

शारीरिक संरचना की बात करें तो इस राशि के जातक देखने में दुबले-पतले होने हैं। हथेली चपटी होती है। 

कर्क राशि व्यापार/कार्य क्षेत्र (Cancer Zodiac business/working field) 

कर्क राशि के जातक मानसिक कार्य करने में अधिक विश्वास रखते हैं। ऐसे में इस राशि के लोग ज्योतिष, गणित, कानून, दर्शनशास्त्र, एक्टिंग के क्षेत्र में बहुत आगे जाते हैं। इसके अलावा कुछ हद तक व्यापार में भी सफ़लता पाते हैं। 

कर्क राशि पारिवारिक जीवन (Cancer zodiac family life)

सामान्य तौर पर कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है। हालांकि इस राशि के लोग अकेले रहकर अधिक उन्नति नहीं करते हैं। गृहस्थ जीवन में पर्यटर के साथ मनमुटाव होता रहता है। इसके अलावा इस राशि के जातक अपने परिवार को खुशहाल देखना पसंद करते हैं। कर्क राशि के जातकों को अपने परिवार के सदस्यों की चिंता बनी रहती है। जिसके कारण इस राशि के जातकों की संतान जीवन में बहुत आगे बढ़ते हैं।

कर्क राशि लव लाइफ (cancer zodiac love life)

इस राशि के जातक प्रेम अथवा लव लाइफ के मामले में बहुत अधिक सतर्क होकर चलते हैं। लव लाइफ में इन्हें जबरदस्ती पसंद नहीं होता है। इस कारण कई बार इन्हें लव लाइफ में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कर्क राशि के जातकों को वृश्चिक व मिथुन राशि वालों के साथ अच्छा जमता है।

Share this story