Powered by myUpchar
Chaitra Navratri 2024 date : साल 2024 में चैत्र नवरात्रि कब है ,जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

2024 में चैत के नवरात्रि कब से हैं?
नवरात्रि का पर्व सनातन हिन्दू धर्म का बहुत ही खास पर्व है। यह पर्व प्रत्येक साल चार बार मनाया जाता है। मान्यता है कि एक साल नवरात्रि का पावन पर्व दो बार तो गुप्त रुप से मनाया जाता है और दो बार प्रत्यक्ष रुप से मनाया है। गुप्त रुप से नवरात्रि का पर्व आषाढ़ और माघ मास में मनाया जाता है और प्रत्यक्ष रुप से चैत्र और अश्विन मास में मनाया जाता है।
चैत्र नवरात्रि किसकी पूजा करते हैं ?
चैत्र और अश्विन मास में मां भगवती के नौ रूपों की पूजा की जाती है तो अश्विन और माघ मास में गुप्त रुप से मां भगवती दुर्गा की दस महाविधाओं की पूजा करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है। वहीं चैत्र मास की नवरात्रि के पावन पर्व को हिन्दू मास का पहला पर्व भी माना जाता है और मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा जी ने चैत्र मास की पहली नवरात्रि के दिन ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी और प्रकृति का सृजन प्रारंभ हुआ।
होली के बाद नवरात्रि कब है 2024?
वहीं होली के पर्व के बाद चैत्र मास आरंभ होने ही जा रहा है और साथ ही नवरात्रि का पावन पर्व भी आने ही वाला है। तो आइए जान लेते हैं कि इस बार साल 2024 में नवरात्रि कब से कब तक मनाई जाएंगी और साथ ही जानेंगे चैत्र नवरात्रि के दौरान घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
चैत्र नवरात्रि की तिथियां (Chaitra navratri Dates)
साल 2024 में चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल से प्रारंभ होंगी और रामनवमी के दिन यानि 17 अप्रैल दिन बुधवार को इनका समापन किया जाएगा।
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त
: पंचांग के अनुसार इस दिन घटस्थापना के लिए शुभ का मुहूर्त 06:12 बजे से लेकर सुबह 10:23 बजे तक बहुत ही शुभ रहेगा और इसके बाद दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में अगर आप अपने घर घटस्थापना करना चाहते हैं तो इसके लिए आप दोपहर 12:03 बजे से 12:53 बजे के दौरान कर सकते हैं, इस मुहूर्त के दौरान आपको घटस्थापना करने के लिए कुल पचास मिनट के शुभ समय का उपयोग कर सकते हैं।