कुंडली मे राहु और चंद्रमा एक साथ हों तो क्या होता है ? चंद्रमा राहु युति प्रभाव और उपाय 

Chandrama rahu yuti aapkikhabar

चंद्रम राहु युति का प्रभाव 

चंद्रमा और राहु की युति कुंडली में कभी भी सामान्य स्थिति में नहीं कहा जा सकता चंद्रमा राहु की युति को कुंडली में अशुभ माना जाता है और इसका जो प्रभाव होता है वह सीधे व्यक्ति के मन और मस्तिष्क पर सीधे असर डालता है क्योंकि चंद्रमा पर राहु के असर से व्यक्ति हमेशा ही विचलित स्थिति में रहता है और कोई भी निर्णय नहीं ले पाता जिसके कारण से उसका कोई भी काम बन पाने की स्थितियां नहीं होती है थोड़े से दबाव से ही वह असामान्य स्थिति की तरफ बढ़ जाता है और ऐसे लोगों को बहुत ही सावधान रहने और अपने चंद्रमा को जो दूषित है उसका उपाय करना चाहिए।


चंद्रमा और राहु की युति एक तो अशुभ स्थितियां होती ही है लेकिन अगर 6 8 12 स्थान पर अगर कुंडली में कहीं यह युक्तियां होती है तो और भी ज्यादा हानिकारक हो जाती है और सीधे जिंदगी पर असर डालती है।


चंद्र राहु दोष ग्रह निवारण यंत्र

चंद्र राहु दोष ग्रह निवारण यंत्र से चंद्रमा पर राहु का जो दोष होता है उसका निवारण होता है क्योंकि अगर चंद्रमा पर राहु की छाया पड़ती है या राहु की युति होती है इस कारण से व्यक्ति के मन पर सीधा असर पड़ता है और वह या तो बिल्कुल से निष्क्रिय हो सकता है कि या तो आक्रोशित हो सकता है यानी कि सामान्य स्थिति नहीं हो सकती है ।


 


चंद्रमा राहु युति दोष उपाय 

जिस भी व्यक्ति के कुंडली में चंद्रमा राहु युति का दोष है उस व्यक्ति को सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करना चाहिए शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए और शिवलिंग पर खीर चढ़ाकर उसको प्रसाद के रूप में खुद ग्रहण करना चाहिए जिससे चंद्रमा पर राहु का जो दोष होता है वह समाप्त होता है महामृत्युंजय का जाप उसमें काफी लाभ करता है और जो लोग महामृत्युंजय जाप नहीं कर सकते ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें जिससे चंद्रमा राहु युति का जो दोष होता है वह समाप्त होता है।

 

Share this story