पुष्य नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग, कर्क राशि में रहेंगे चंद्रमा; जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

A conjunction of Pushya Nakshatra and Siddha Yoga, with the Moon positioned in Cancer; find out the outlook for all zodiac signs from Aries to Pisces.
 
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026  :  सोमवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। दशमी तिथि देर रात 2:08 बजे तक रहेगी और इस दिन दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। सुबह 9:52 बजे तक शिव योग रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग का संयोग बनेगा। वहीं रात 11:10 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य कन्या, राहु कुंभ, बुध और शुक्र तुला, मंगल और गुरु कर्क तथा केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की इन स्थितियों के आधार पर जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन उत्साह और प्रसन्नता से भरा रह सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा तथा प्रयासों के अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यात्राएं लाभदायक रहने की संभावना है। परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शिक्षक किसी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हो सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से मिली सलाह और सीख भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है। वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं के लिए कामकाज अनुकूल रहने की संभावना है। आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। प्रशासनिक कार्यों में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। बेटी के करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार है तो अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है। नया घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रह सकता है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बन सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता कम हो सकती है और घर में खुशी का माहौल बन सकता है। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, उधार के लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा। विरोधी पक्ष कमजोर पड़ सकता है, लेकिन छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें और संयम बनाए रखें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रह सकता है। किसानों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रह सकता है। पारिवारिक परिस्थितियों में सुधार होगा और घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। किसी से अनावश्यक विवाद से बचें। अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने का अवसर मिल सकता है। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जोड़े साथ में फिल्म देखने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन सुखद रह सकता है। विद्यार्थियों को करियर से जुड़े अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। काम की व्यस्तता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। शाम का समय परिवार के साथ बिताने का अवसर मिलेगा। काम करने के नए तरीके पर विचार कर सकते हैं। कपड़ों के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

तुला राशि

तुला राशि वालों का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अधिकारियों के सहयोग से कार्यालय के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। बाहर के खान-पान से परहेज करना बेहतर रहेगा। किसी नए और महत्वपूर्ण काम की शुरुआत का विचार बन सकता है। संतान के करियर को लेकर उसे उपयोगी सलाह देंगे।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के लिहाज से दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार के लोग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में समझौते और सहयोग की भावना से आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी आवेदन से जुड़े काम पूरे कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकता है। अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5

धनु राशि

धनु राशि वालों में आत्मविश्वास बना रहेगा। मनचाहा काम पूरा होने के संकेत हैं। घर बनवा रहे लोगों के काम में प्रगति हो सकती है। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। जन्मदिन वाले लोग दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बना सकते हैं। अपनी भावनाएं और विचार किसी के सामने बेहतर तरीके से रखने में सफल रहेंगे। विद्यार्थी अपने लक्ष्य की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 1

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। विद्यार्थियों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक परेशानियां कम होंगी और घर में शांति का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने से काम करना आसान होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर आ सकती है और किसी पुस्तक के प्रकाशन का अवसर मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। विरोधियों से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ किसी नए विषय पर चर्चा होगी और आपके विचारों को समर्थन मिल सकता है। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। लंबे समय बाद दोस्तों से फोन पर बातचीत होगी। किसानों को खेती से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। सामने आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 9

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन खुशहाल रह सकता है। पसंदीदा कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा मिलने की संभावना है। उभरते हुए लेखकों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है और किसी लेख या पुस्तक के प्रकाशन का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच से अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके काम करने के तरीके से दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 7

Tags