सर्वार्थ सिद्धि योग में आज मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

Guru Purnima will be celebrated today in Sarvarth Siddhi Yoga
 
Guru Purnima will be celebrated today in Sarvarth Siddhi Yoga
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पाण्डेय)। सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। सनातन धर्म अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। वेदों को विस्तार देने वाले और पंचम वेद कहे जाने वाले महाभारत के रचयिता भगवान महर्षि वेदव्यास का प्राकट्य इसी तिथि में हुआ था, इस कारण इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। यह गुरु पर्व है। इस दिन शिष्य अपने गुरु को दक्षिणा देकर नमन करते हैं।

विराम खंड-5 स्थित ज्योतिषायन के पंडित दीपक मालवीय ने बताया कि गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को है। पूर्णिमा तिथि शनिवार की शाम 5 बजकर 59 मिनट से लग जाएगी और दूसरे दिन रविवार को 3 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि
महर्षि पराशर के पुत्र थे वेदव्यास महर्षि वेदव्यास का वास्तविक नाम
कृष्ण द्वैपायन था। वेदव्यास महर्षि पराशर और सत्यवती के पुत्र थे। महर्षि वेदव्यास को भगवान का अवतार माना गया है। गुरु पूर्णिमा पर शिष्य 'अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना करते हैं। पंडित दीपक दुबे ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु और वेदव्यास जी की पूजा करनी चाहिए।

Tags