Powered by myUpchar
Aaj Ka Rashifal : 18 मार्च 2025 दिन मंगलवार का राशिफल जानिए
Aaj Ka Rashifal : विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास की प्रविष्टा 5, उत्तरायण, दक्षिणगोल, वसन्त ऋतु, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र स्वाति सायं 7:52 तक तदनन्तर विशाखा, सूर्योदय 6:36 प्रातः, सूर्यास्त 6:34 सायं, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30 तक कलः श्रीभगवन्नारायण जयन्ती
मेष राशि
नये रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
कर्क राशि
सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। व्यापार आज आप काफी खुश रहेंगे। दाम्पत्य में बड़ा जोखिम न लें। आपको आत्मप्रशंसा से बचना चाहिये। कुछ लोग आपका बिरोध कर सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाने से बचें। सन्तान के विवाह की परेशानी दूर होगी।
तुला राशि
तुला नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कलात्मक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों की गलतफहमी दूर होगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।
मकर राशि
आपके उलझे हुये काम आज सुलझ सकते हैं। अपनी नौकरी से काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा। फाइनेन्स से जुड़े हुये मामलों के लिये दिन शुभ रहेगा। अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें। लोग आपकी गुप्त बातों को जानने का प्रयास करेंगे।
वृषभ राशि
आपके स्वभाव में नरमी और सहजता रहेगी। सामाजिक मामलों पर मुखर होकर अपनी राय रखेंगे। चुनौतियों का डटकर वृष मुकाबला करेंगे। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें। युवा प्रेम सम्बन्धों के ऊपर काफी समय देंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
आपकी विचारधारा काफी सुलझी हुयी और सकारात्मक रहेगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमी जन से अपने मन की बात कह सकते हैं। पिता आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की जरूरतों के लिये नया सामान खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी राजनेताओं की प्रतिष्ठा गिर सकती कर रहे छात्रों का फोकस कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी दुविधा और बेचैनी का समाधान मिलेगा। महँगी वस्तुओं की खरीदारी के दौरान थोड़ा सतर्क रहें।
कुम्भ राशि
धार्मिक चिन्तन के लिये दिन बेहट अनुकूल है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आने की आशंका है। जीवनसाथी की बातें आपको कड़वी लग सकती है। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर काफी सजग रहेंगे। ऑफिस में कोई आवश्यक काम रुक सकता है।
मिथुन राशि
अपनी पुरानी गलतियों को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं। स्वभाव में नरमी और सहजता बनाये रखें। धन की कमी के कारण थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
व्यवसाय में आपको पारदर्शिता रखनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा। विदेश यात्राओं से आपको लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके सम्वाद कौशल की प्रशंसा होगी।
धनु राशि
आपको आज काफी ज्यादा काम करना पड़ेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट के माध्यम से धन लाभ हो सकता है
मीन राशि
आज आपको पर्याप्त आराम करना चाहिये। कुछ लोग आपको भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आपके काम अपेक्षानुसार पूरे नहीं होंगे। गूढ विद्याओं का अध्ययन करने के योग बन रहें हैं।