13 May 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों पर रहेगी श्रीहरि की कृपा, बिजनेस में होगा लाभ और पूरे होंगे रुके काम
1. मेष राशि (Aries)
आज का दिन संभलकर चलने का है। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें, अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बड़े निवेश के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना ही फायदेमंद रहेगा। जॉब बदलने के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
-
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 1
2. वृष राशि (Taurus)
लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों के लिए करियर में नए मुकाम हासिल करने का समय है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, सफलता अवश्य मिलेगी।
-
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
3. मिथुन राशि (Gemini)
आज ऑफिस में आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपने काम के प्रति सतर्क रहें। व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग मुनाफे को बढ़ाएगा। संगीत और गायन से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
-
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 5
4. कर्क राशि (Cancer)
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज की कोई डील बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। लवमेट के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उधारी के लेन-देन से आज दूरी बनाए रखें।
-
शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 5
5. सिंह राशि (Leo)
कानूनी मामलों में दोस्तों की मदद से राहत मिलेगी। बिजनेस में आज आपको उम्मीद से दोगुना मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। किसी बड़े समूह (Group) के साथ जुड़ने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान का ध्यान रखें।
-
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 1
6. कन्या राशि (Virgo)
आज आप अपने पसंदीदा कामों को करके दिन गुजारेंगे। परिवार की इच्छाओं को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। सकारात्मक सोच से आपको कार्यक्षेत्र में साझेदारी के नए और लाभप्रद अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ की संभावना है।
-
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 9
7. तुला राशि (Libra)
व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास सफल होंगे। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन शाम तक आप इसे निपटा लेंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन बना रहेगा।
-
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए सुखद बदलाव लेकर आएगा। होटल या रेस्टोरेंट के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
-
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 6
9. धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन ताजगी और उत्साह भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से रुके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। टूर एंड ट्रेवल्स के कारोबारियों के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। काफी समय से जिस चीज की तलाश थी, वह आज मिल सकती है।
-
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
10. मकर राशि (Capricorn)
संतान के करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से सफल रहेगा।
-
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
11. कुंभ राशि (Aquarius)
किसी काम के सिलसिले में की गई यात्रा भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़े और अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं।
-
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7
12. मीन राशि (Pisces)
करियर में उन्नति के द्वार खुलेंगे और भाई-बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। ध्यान रखें, अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गुप्त रखें और किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
-
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 6
