Horoscope of the Day: शनि त्रयोदशी आज, जानिए आपकी राशि के लिए क्या है खास

Horoscope Today 8 May: आज शनिवार शनि त्रयोदशी है। वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि। राहु काल सुबह 8 बजकर 56 मिनट से लेकर 10 बजकर 37 मिनट तक है। अमृत काल 09 बजकर 11 मिनट से लेकर 11 बजकर 16 मिनट तक है।
मेष: नौकरी में परिवर्तन का योग बनने पर भी न बदलें। सेहत का खास ख्याल रखें। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
वृषभ: मानसिक तनाव कम होगा। सेहत की स्थिति अच्छी रहने वाली है।
मिथुन: करियर में सुधार होगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। रिलेशनशिप की समस्या हल होने वाली है।
कर्क: मानसिक चिंता दूर होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में सुख शांति आएगी। यात्रा योग को टालें।
सिंह: परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें। शमी के पौधे में जल अर्पित करें।
कन्या: व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी। धन हानि से बचकर रहें।
तुला: व्यापार में रुका हुआ काम पूरा होगा। छोटी मोटी दुर्घटना से बचकर रहें। अचानक धन लाभ होगा।
वृश्चिक: मानसिक चिंता समाप्त होगी। पिता से आर्थिक लाभ होगा। किसी साथी से मनमुटाव हो सकता है।
धनु: मानसिक चिंता हो सकती है। सेहत पर खास ख्याल रखें। कार्यों में व्यस्तता रहने वाली है।
मकर: यात्रा में सावधानी रखें। संतान की ओर से सुख मिलेगा। करियर में बदलाव का संकेत है।
कुम्भ: काम का प्रेशर काम होगा। करियर में बदलाव का संकेत है। सेहत में उतार चढ़ाव होगा।
मीन: नौकरी-व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे।