icc men's t20 world cup 2026 points table :पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत टॉप पर, शर्मनाक हार के बाद USA से भी नीचे फिसली पाक टीम

icc men's t20 world cup 2026 points table: India on top after defeating Pakistan, Pakistan team slips below USA after shameful defeat
 
icc men's t20 world cup  2026 points table :पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत टॉप पर, शर्मनाक हार के बाद USA से भी नीचे फिसली पाक टीम
icc men's t20 world cup  2026 points table  :  भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 61 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां की धीमी पिच को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी और मैच के दौरान भी इसका असर साफ देखने को मिला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई।

मैच का टर्निंग प्वाइंट: 9 गेंदों में पलटी बाज़ी

भारत की पारी खत्म होने के बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान लक्ष्य का मजबूत तरीके से पीछा करेगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने महज 9 गेंदों में ही मैच की तस्वीर बदल दी। पारी का पहला ओवर डालने आए हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

fghfgfg

इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अपनी दूसरी गेंद पर सैम अयूब का विकेट झटका और ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा को भी आउट कर दिया। इस तरह 9 गेंदों में तीन अहम विकेट गिरने से पाकिस्तान पूरी तरह दबाव में आ गया और मैच भारत की पकड़ में आ गया।

पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी हार

भारत के खिलाफ 61 रनों की यह जीत टी20 इंटरनेशनल में रन के अंतर से पाकिस्तान पर भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं पाकिस्तान के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार बन गई। इससे पहले 2014 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पाकिस्तान को 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का तीसरा सबसे कम स्कोर भी दर्ज हुआ, जिसने उनकी बल्लेबाजी की कमजोरियों को उजागर कर दिया।

Tags