विवाह में अड़चन या ग्रह दोष होने पर ये करें उपाय
Oct 17, 2024, 12:49 IST
घर की रसोई को वास्तु के लिहाज से बहुत शुभ माना जाता है. यहां रखीं कई चीजें खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पूजा-पाठ में यूज की जाती हैं. जैसे की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए हल्दी का उपाय कारगर है. अगर आपके घर में क्लेश जैसी स्थिति है तो आप अपने घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करें. ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है और घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है.
वहीँ अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो, घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी में ₹1 का सिक्का डालकर छिड़काव करें. इसके बाद इस सिक्के को किसी मंदिर में रखने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो सकती है. वहीँ प्रत्येक गुरुवार को भगवान गणेश को एक चुटकी हल्दी चढ़ाई जाए तो विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं. इसके अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा के पीछे हल्दी की पुड़िया छुपा कर रखने से अति शीघ्र विवाह के योग भी बनने लगते हैं. वहीँ हल्दी का दान करने से कई प्रकार की स्वास्थ संबंधित परेशानियां दूर होती हैं, और गुरु ग्रह अनुकूल होते हैं.
