IPL 2026: केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन

IPL 2026: KL Rahul Creates History—Sets a Record That Is Nearly Impossible to Break
 
 KL Rahul
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, 51st Match, Indian Premier League 2026 -  KL Rahul ने आईपीएल 2026 में एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे तोड़ना आने वाले वर्षों में बेहद मुश्किल माना जा रहा है। Indian Premier League के 19वें सीजन में Delhi Capitals की ओर से खेल रहे राहुल ने Kolkata Knight Riders के खिलाफ मुकाबले में भले ही सिर्फ 23 रन बनाए, लेकिन उनकी यह छोटी पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।

तीन अलग-अलग टीमों से 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

केएल राहुल आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। राहुल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक पांच टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन Punjab Kings, Lucknow Super Giants और दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है।

पंजाब किंग्स के लिए राहुल ने 55 मैचों में 2548 रन बनाए। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए उन्होंने 38 मुकाबलों में 1410 रन जोड़े। अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1000 रन पूरे करते ही उन्होंने आईपीएल में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज 1000 रन

राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सिर्फ 23 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए, जो टीम के इतिहास में सबसे तेज उपलब्धि है। इससे पहले यह रिकॉर्ड Rishabh Pant और JP Duminy के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था, जिन्होंने 35 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।

आईपीएल में 500 चौके पूरे करने वाले बने 7वें खिलाड़ी

केकेआर के खिलाफ अपनी पारी में राहुल ने चार चौके लगाए और इसी के साथ आईपीएल में अपने 500 चौके भी पूरे कर लिए। वह इस लीग में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में भी उनका नाम अब इस खास सूची में शामिल हो चुका है। इस सूची में शीर्ष स्थान पर Virat Kohli मौजूद हैं, जिनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके दर्ज हैं।

Tags