Love Rashifal 25 November 2025 : 25 नवंबर 2025 दिन मंगलवार का राशिफल जानिए

Love Horoscope 25 November 2025: Know the horoscope for Tuesday, 25 November 2025
 
Love Rashifal 25 November 2025
Love Rashifal 25 November 2025  : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी रात 10:58 बजे तक और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात 11:58 बजे तक रहेगा। श्रीराम विवाहोत्सव के विशेष दिन पर प्रेम और संबंधों से जुड़ी परिस्थितियां कैसी रहेंगी—आईए जानते हैं आज का लव राशिफल।

मेष

आज का दिन आपके रिश्ते में रोमांच और उत्साह भरने वाला है। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। रोमांटिक डिनर या किसी शांत जगह समय बिताना संबंधों को और मधुर बनाएगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व पार्टनर को प्रभावित करेगा।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
भाग्यशाली अंक: 1

वृषभ

आज बातचीत में थोड़ी सावधानी की आवश्यकता है। साथी के साथ अनबन या असहमति की स्थिति बन सकती है। धैर्य और समझ से स्थिति संभल जाएगी। साथी के मूड को समझकर चलें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन

कामकाज की व्यस्तताओं के बावजूद आज आप अपने प्रिय के लिए समय निकाल पाएंगे। यह प्रयास रिश्ते को मजबूती देगा। एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनना आप दोनों को और करीब लाएगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 5

कर्क

आज विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि आप शांत रहें और कूटनीति से मामले संभालें। छोटे मुद्दों को बड़ा न बनने दें। समझदारी आपका रिश्ता बचाएगी।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 7

सिंह

प्रेम जीवन के लिए दिन बेहद सकारात्मक है। अविवाहित हैं तो प्रस्ताव रखने के लिए उपयुक्त दिन है। रिश्ते में हैं तो इसे अगले चरण तक ले जाने की संभावना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 9

कन्या

दिन तनावमुक्त रहेगा और साथ बिताया गया समय यादगार होगा। बंधन मजबूत करने के लिए खुलकर बातचीत करें। बस भावनाओं में बहकर किसी बात को गलत दिशा में न ले जाएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 11

तुला

प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आज आपको साथी को भावनात्मक सहारा देना पड़ सकता है। बहस से बचें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 15

वृश्चिक

रोमांस के लिए दिन शानदार रहेगा। आपका अंदाज और जुनून संबंध को और खूबसूरत बनाएगा, लेकिन साथी से अतिशय अपेक्षाएं न रखें। संतुलित उम्मीदें रिश्ते को मिठास देंगी।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 10

धनु

प्रेम से भरा खुशनुमा दिन रहेगा। साथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। कभी-कभी उनके दृष्टिकोण से भी सोचना जरूरी है। दिन को खास बनाने के लिए छोटी यात्रा की योजना बनाएं।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 8

मकर

काम के दबाव से निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। साथी को समय न दे पाने की वजह से वे उदास हो सकते हैं। विनम्रता से बात समझाएं, स्थिति बेहतर हो जाएगी।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ

प्रेम जीवन में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है। रिश्ते में नयापन लाने की पहल आपको करनी होगी। मीठी बातें, छोटे-छोटे सहयोग और रोमांटिक समय साथ बिताना माहौल बदल देगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 4

मीन

रिश्ते में आकर्षण कम महसूस हो सकता है, इसलिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। धैर्य और विनम्रता से पेश आएं। जैसे-जैसे विश्वास और प्रतिबद्धता बढ़ेगी, रिश्ता मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 2

Tags