Love Rashifal 26 November 2025: जानिए आज का आपका प्रेम भविष्यफल
ज्योतिषी चिराग दारूवाला द्वारा प्रस्तुत 12 राशियों का आज का प्रेम फल —
मेष: रोमांस की नई शुरुआत
गणेशजी बताते हैं कि अगर आप किसी खास का इंतज़ार कर रहे थे, तो खुश होने का समय आ गया है। आपका आकर्षण और व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर खींचेगा। आज भावनाओं में बहकर कुछ निर्णय ले सकते हैं, इसलिए संयम रखें। पार्टनर और परिवार के प्रति नम्र रहें व प्यार भरे पलों का आनंद लें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 10
वृषभ: रिश्ते में दूरी न बढ़ने दें
अपने साथी से अनावश्यक दूरी न बनने दें। किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए पार्टनर की सलाह ज़रूर लें। मनमुटाव होना सामान्य है, बस समय रहते बातचीत से हल निकालें। मनमौजी रवैया छोड़कर रिश्ते पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 8
मिथुन: पार्टनर रहेगा मजबूत सपोर्ट
आज परिवार और पार्टनर का साथ आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। साथी आपको हर कदम पर प्रेरित करेंगे। बदले में उन्हें आपका प्यार और सहयोग चाहिए। दोस्तों के लिए भी आप लाभदायक साबित होंगे। नए लोगों से मिलना आपके अनुभव और ज्ञान को बढ़ाएगा।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 14
कर्क: रोमांस में नई ताजगी
लव लाइफ में मिठास लाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। भाई-बहन या शिक्षक का सहयोग मिलेगा। रिश्ते में फ्रेशनेस बनी रहेगी, लेकिन आगे बढ़ने से पहले यह समझ लें कि यह आकर्षण है या सच्चा प्यार।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 6
सिंह: मिल सकता है सोलमेट
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात की संभावना बन रही है। यदि किसी से तकरार होती है, तो खुद को सम्मानित महसूस न होने पर मन खिन्न हो सकता है। लंबी ड्राइव या आउटिंग से रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 12
कन्या: शादी के योग प्रबल
जो लोग विवाह की इच्छा रखते हैं, उनके लिए समय बेहद शुभ है। किसी कानूनी समझौते या पार्टनरशिप से लाभ होगा। कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन परिवार की मदद से सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ रोमांचक रहेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 4
तुला: नए रिश्तों की शुरुआत
नए लोगों से मिलने-जुलने का यह अच्छा समय है। नया रिश्ता शुरू कर रहे हैं तो धीरे-धीरे आगे बढ़ें। विवादों से बचें। मनोरंजन, रोमांस और खुशियों से भरा दिन है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा
आज रोमांटिक लम्हे और भी खास बनेंगे जब आप भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। काम की व्यस्तता रिलेशन पर असर डाल सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। आने वाला समय प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 15
धनु: प्रेम जीवन शांतिपूर्ण
आपके और साथी के बीच समझदारी रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। रोमांटिक स्वभाव माहौल को खुशनुमा कर देगा। पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएं, रिश्ता और गहरा होगा।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 11
मकर: डेट पर जाने का बेहतरीन दिन
आज डेट पर जाकर प्यार का इजहार करने के लिए दिन बिल्कुल परफेक्ट है। छोटी यात्रा की भी संभावना है। थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आप इसे प्यार में बदलना जानते हैं — बस शब्दों पर संयम रखें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 9
कुंभ: प्यार जताने का शुभ समय
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर को प्रभावित करने के लिए आपकी कला, फैशन या ज्ञान काम आएगा। दिल की बात कहने के लिए यह दिन बहुत शुभ है। नई शुरुआत के योग हैं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 7
मीन: रिश्ते में आकर्षण और ग्लैमर
रिश्ते को ताज़ा बनाए रखने के लिए बदलाव ज़रूरी है। पार्टनर के परिवार से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन इन्हें रिश्ते के बीच न आने दें। शानदार लाइफस्टाइल की इच्छा पूरी हो सकती है। रोमांटिक डिनर की संभावना भी है।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
भाग्यशाली अंक: 5
