Love Rashifal 15 January 2026: आज किन राशियों का प्यार बढ़ेगा और किन्हें रखना होगा संयम

Love Horoscope January 15, 2026: Which zodiac signs will experience increased love today, and which ones need to exercise restraint?
 
IND vs NZ, 2nd ODI: राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ODI में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने बल्ले से बड़ा कमाल कर दिया। मिडिल ऑर्डर के बुरी तरह लड़खड़ाने के बाद केएल राहुल ने मजबूती से एक छोर संभालते हुए बेहतरीन शतक ठोक दिया। केएल ने महज 87 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका दूसरा ODI सैकड़ा है। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने ODI करियर का 8वां शतक जड़ा। इस तरह उन्होंने नया इतिहास रच दिया। दरअसल, केएल राहुल राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ODI शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। केएल से पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ODI में यहां तीन डिजिट का स्कोर नहीं बना पाया था। केएल की इस धमाकेदार सेंचुरी के दम पर भारत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। न्यूजीलैंड की ओर से डेब्यूटेंट क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट अपने नाम किए।  2 साल बाद शतक का सूखा किया खत्म केएल के बल्ले से 2 साल बाद ODI में सेंचुरी आई है। इससे पहले उन्होंने नंवबर 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। इस धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर राहुल  पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए। केएल ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने के मामले में अजहरुद्दीन को पछाड़ा। अजहरुद्दीन अपने 334 मैचों के ODI करियर में सिर्फ सात शतक ही लगा पाए थे। हालांकि, राहुल ने यह कारनामा अपने करियर के सिर्फ 93वें वनडे में ही कर दिखाया। यही नहीं, केएल राहुल की यह शतकीय पारी राजकोट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 92 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। पिछली 4 ODI पारियों में उनका यह तीसरा 50+ स्कोर है। दिलचस्प बात ये है कि 4 में से तीन बार वह नाबाद लौटे हैं।  केएल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया शतक केएल ने अनोखे अंदाज में अपना शतक का सेलिब्रेशन किया। उन्होंने शतक पूरा करने के बाद मुंह में उंगली दबाकर शतक का जश्न मनाया, जिसे उनके बेटी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, केएल राहुल पिछले साल पिता बने थे।
Love Horoscope January 15, 2026:प्रेम संबंधों के लिहाज से 15 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं, तो कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। मशहूर ज्योतिषी चिराग दारूवाला बता रहे हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक आज प्रेम जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

मेष (Aries)

गणेशजी कहते हैं कि आप पिछले कुछ समय से किसी करीबी रिश्ते में हैं और आज यह रिश्ता नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। अपनी भविष्य की योजनाओं पर आगे बढ़ने से पहले साथी से चर्चा करना फायदेमंद रहेगा। शाम को कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 6

वृषभ (Taurus)

आज आप रिश्ते में नियंत्रण रखने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपका साथी असहज महसूस कर सकता है। बेहतर होगा कि आप लचीलापन दिखाएं। रोमांटिक डिनर पर जाना रिश्ते में मिठास घोल सकता है।

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन (Gemini)

आज आप बेहद रोमांटिक मूड में रहेंगे। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो आपका बंधन और मजबूत होगा। अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए कुछ अलग और खास करने से न हिचकें।

भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 8

कर्क (Cancer)

रिश्ते को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति रह सकती है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। यह समय भी गुजर जाएगा। रिश्ते के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें और छोटी कमियों को नजरअंदाज करना सीखें।

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 7

सिंह (Leo)

अगर आप अपने रिश्ते में दूरी महसूस कर रहे हैं, तो अब समय है खुलकर बात करने का। साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। संवाद से रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी।

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 4

कन्या (Virgo)

आप किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सामने से वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। थोड़ा धैर्य रखें और जरूरत से ज्यादा प्रयास करने से बचें। रचनात्मक तरीकों पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 9

तुला (Libra)

आपके मन में कुछ चिंताएं हैं, जिन्हें आप अपने साथी से साझा करना चाहते हैं। सही शब्दों और शांत तरीके से बात करने पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 15

वृश्चिक (Scorpio)

आपके मन में किसी खास व्यक्ति के लिए भावनाएं हैं, जिन्हें अब तक व्यक्त नहीं कर पाए हैं। आज आप सौम्य और सहज तरीके से अपने दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: जामुनी
भाग्यशाली अंक: 1

धनु (Sagittarius)

आप बार-बार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बात बन नहीं पा रही। थोड़ा विराम लें और कुछ समय बाद नए आत्मविश्वास के साथ कोशिश करें। परिणाम आपके पक्ष में जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 3

मकर (Capricorn)

अगर रिश्ता अच्छा चल रहा है तो आज का दिन मौज-मस्ती के लिए है। वहीं अगर तनाव है, तो खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा। मुद्दों को टालने के बजाय सुलझाएं।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा
भाग्यशाली अंक: 12

कुंभ (Aquarius)

आज रिश्ते में कुछ तनाव सामने आ सकता है। बेहतर होगा कि छोटी बातों को नजरअंदाज करें और साथ मिलकर किसी रचनात्मक गतिविधि में समय बिताएं। इससे आप दोनों करीब आएंगे।

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 11

मीन (Pisces)

आज का दिन रिश्तों के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। आप और आपका साथी मिलकर कुछ समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन विवाद से बचना ही समझदारी होगी।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 5

Tags