मासिक शिवरात्रि उपाय: आज करें ये सरल उपाय, दूर होंगी जीवन की परेशानियां

Masik Shivratri Remedies: Perform These Simple Rituals Today to Resolve Life's Troubles.
 
मासिक शिवरात्रि उपाय: आज करें ये सरल उपाय, दूर होंगी जीवन की परेशानियां

हिंदू धर्म में Masik Shivratri का विशेष महत्व माना जाता है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान Shiva को समर्पित मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान से शिव पूजा, व्रत और मंत्र जाप करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

मासिक शिवरात्रि के दिन भक्त बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग अर्पित कर शिव मंत्र का जप करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है।नीचे बताए गए कुछ खास उपाय मासिक शिवरात्रि के दिन करने से विशेष फल मिल सकता है

मासिक शिवरात्रि के खास उपाय

1. संतान के साथ संबंध मजबूत करने के लिए
यदि आप चाहते हैं कि संतान आपके कार्यों में सहयोग करे और आपसी रिश्ते बेहतर रहें, तो मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें और सूखे मेवे का भोग लगाएं।

2. पढ़ाई में आ रही बाधाओं के लिए
पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए स्नान के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं।

3. किसी बड़ी परेशानी का समाधान पाने के लिए
जल में कुछ बूंद दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्रों पर चंदन से ‘ॐ’ लिखकर उन्हें शिवलिंग पर चढ़ाएं।

4. संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए
मासिक शिवरात्रि के दिन अपनी संतान के हाथों से किसी जरूरतमंद को काला कंबल दान करवाना शुभ माना जाता है।

5. सरकारी कार्यों में सफलता के लिए
बेलपत्रों पर चंदन से “ॐ नमः शिवाय” लिखकर उनकी माला बनाएं और शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव से सफलता की प्रार्थना करें।

6. गुस्से पर नियंत्रण के लिए
शिव मंदिर जाकर भगवान शिव को जौ के आटे की रोटी का भोग लगाएं। यदि रोटी न बना सकें तो जौ के दाने भी अर्पित कर सकते हैं।

7. सफलता में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए
भगवान शिव के सामने बैठकर इस मंत्र का 11 बार जाप करें—
“शवे भक्ति: शिवे भक्ति: शिवे भक्तिर्भवे भवे।
अन्यथा शरणं नास्ति त्वमेव शरणं मम्।।“

8. जीवनसाथी के बिजनेस की उन्नति के लिए
काली गुंजा के 11 दाने शिवलिंग से स्पर्श कराकर अपने जीवनसाथी को दें और उन्हें अपने पास रखने के लिए कहें।

9. आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए
3 मुखी रुद्राक्ष की पूजा कर उसे गले या हाथ में धारण करना लाभकारी माना जाता है।

10. पड़ोसियों से संबंध सुधारने के लिए
उनके घर के सामने से थोड़ी मिट्टी लाकर उस पर रुद्राक्ष की माला से 5 माला (540 बार) शिव मंत्र का जाप करें, फिर मिट्टी को वापस वहीं रख दें।

11. बच्चों के सुखद भविष्य के लिए
कुछ सफेद फूल बच्चों से स्पर्श करवाकर उनकी माला बनाएं और भगवान शिव को अर्पित करें।

12. व्यापार में तरक्की के लिए
मासिक शिवरात्रि के दिन किसी ब्राह्मण को पानी पीने का पात्र दान करें। यदि संभव हो तो 10 ब्राह्मणों को दान करें, अन्यथा एक ब्राह्मण को भी दान कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Tags