Numerology Number 8 Career & Future: 9, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग खुद लिखते हैं अपनी तकदीर, जानें भारी संघर्ष के बाद किस उम्र में चमकता है भाग्य

Numerology Number 8: Career and Future – People born on the 9th, 17th, and 26th write their own destiny; find out at what age their fortune shines after a period of intense struggle.
 
Numerology Number 8 Career & Future: 9, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग खुद लिखते हैं अपनी तकदीर, जानें भारी संघर्ष के बाद किस उम्र में चमकता है भाग्य

Moolank 8 Predictions and Golden Age:अंकज्योतिष (Numerology) में किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीखको जन्मे लोगों का मूलांक 8होता है। अंकशास्त्र में 8 नंबर को सबसे शक्तिशाली, रहस्यमयी और अनुशासन का प्रतीक माना गया है।

मूलांक 8 के स्वामी न्याय और कर्मफल दाता शनिदेवहैं। जिस प्रकार शनि ग्रह धीमी गति से चलते हैं, ठीक उसी तरह इस मूलांक के जातकों को सफलता थोड़ी देर से मिलती है, लेकिन जो कामयाबी इन्हें मिलती है वह अत्यंत स्थायी, मजबूत और जीवनभर बनी रहने वाली होती है। आइए जानते हैं मूलांक 8 वालों के स्वभाव, करियर और उस खास उम्र के बारे में जहाँ से इनका भाग्योदय होता है।

 

 मूलांक 8 के लोगों की मुख्य विशेषताएं (Personality Traits)

  • आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी: ये लोग अपनी किस्मत का निर्माण खुद करते हैं। लाइफ में जो भी मुकाम हासिल करते हैं, वह बिना किसी की मदद के अपने दम पर करते हैं।

  • असीम धैर्य और अनुशासन: असफलता मिलने पर भी ये घबराते नहीं हैं, बल्कि दोगुनी ताकत और मेहनत के साथ दोबारा प्रयास करते हैं।

  • दिखावे से दूरी: ये लोग बिना वजह की शेखी बघारने या दिखावा करने में विश्वास नहीं रखते। शांति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं।

  • बचत और वित्तीय प्रबंधन: पैसा छोटा कमाएं या बड़ा, इनके अंदर बचपन से ही बचत करने और बजट बनाकर चलने की बेहतरीन समझ होती है।

 किस उम्र में मिलता है किस्मत का साथ और सुनहरी सफलता?

अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 के जातकों के जीवन का शुरुआती चरण (20 से 30 वर्ष की आयु) संघर्षों से भरा रहता है। इन्हें किस्मत का साथ कम और अपनी मेहनत का फल ज्यादा मिलता है।

  • 35 वर्ष की आयु के बाद सफलता: अमूमन इन्हें 35 वर्ष की उम्र पार करने के बाद जीवन में स्थिरता और अपार सफलता मिलने लगती है।

  • 36वां वर्ष है टर्निंग पॉइंट (Turning Point): 36वां साल इनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित होता है। इस उम्र में शनिदेव की कृपा से इनका भाग्योदय होता है और धन, पद व प्रतिष्ठा में तेजी से बढ़ोतरी होने लगती है।

 मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शंस (Best Career Fields)

शनि से संबंधित होने के कारण यदि ये जातक निम्नलिखित क्षेत्रों में अपना करियर या व्यवसाय बनाते हैं, तो इन्हें अपार सफलता प्राप्त होती है:

  1. कानून और प्रशासन: वकील, जज, पुलिस सेवा या सिविल सर्विसेज (UPSC)।

  2. व्यापार और उद्योग: कंस्ट्रक्शन (भवन निर्माण), प्रॉपर्टी डीलर्स, माइंस (खनन), लोहा, भारी मशीनरी और ट्रांसपोर्ट बिजनेस।

  3. फाइनेंस और रिसर्च: बैंकिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), रिसर्च वर्क, राजनीति (Politics) और ज्योतिष शास्त्र।

Tags