परमहंस स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
मुख्य अतिथि ऋतु सिंह ने अपने संबोधन में सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और Rang Panchami की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस वर्ष की थीम “Rights, Justice, Action for All Women and Girls” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए समाज के हर व्यक्ति को सकारात्मक सोच और एकजुटता के साथ योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर महिलाओं को हिंसा और अन्याय से बचाने तथा उनकी राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भारतीय महिलाओं को भी शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनकर देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया।
अपने संबोधन में ऋतु सिंह ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि महिलाएं अपने परिवार और बच्चों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने महिलाओं से सीट बेल्ट और हेलमेट के उपयोग को अपनाने तथा बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही महिलाओं को ड्राइविंग स्कूलों में रियायती दरों पर उपलब्ध ड्राइविंग प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
