Ram Navami 2024 Shubh Muhurat Puja Vidhi : ये राम नवमी की सही तारीख, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ram Navmi 17 April 2017

Ram Navami 2024 Date Shubh Muhurt And Puja Vidhi : राम नवमी का पर्व हर साल भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन इस पर्व को मनाने का विधान है। इस दिन लोग अपने आराध्य भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए व्रत करके उनका पूजन करते हैं। इस दौरान मां शक्ति की भी पूजा की जाती है। क्योंकि राम नवमी का पर्व चैत्र शुक्ल नवरात्रि के अंतिम दिन मनाया जाता है।

यह पर्व अपने में आप में बहुत ही खास पर्व है और हिन्दू सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन घर घर में भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाती है और श्रीराम चरित मानस आदि का पाठ भी किया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं इस बार साल 2024 में रामनवमी का पर्व कब है और इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही जानेंगे रामनवमी के दिन कैसे करें भगवान श्रीराम जी की पूजा...

राम नवमी तिथि और शुभ मुहूर्त
इस साल श्रीराम नवमी का पर्व बुधवार, 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। शास्त्रों की मानें तो भगवान श्रीराम का जन्म दोपहर में हुआ था। इसीलिए भगवान श्रीराम की पूजा दोपहर में ही की जाती है और इसके लिए सुबह 11:03 से दोपहर 1:38 बजे तक का समय बहुत ही शुभ रहेगा। 

रामनवमी पूजा विधि
श्रीराम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के बाल स्वरुप की पूजा की जाती है। इस दिन लोग श्रीराम लला की प्रतिमा अपने घर अथवा घर के पूजाघर में स्थापित करते हैं। सुबह से ही व्रत किया जाता है और स्नान आदि के बाद स्वच्छ होकर भगवान की प्रतिमा को गंगाजल आदि से स्नान कराया जाता है। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित करने का विधान है। धूप,दीप नैवेद्य आदि से पूजन कर भगवान की स्तुति की जाती है और आरती के बाद पूजा में हुई भूल के लिए भगवान से क्षमा मांग लें। ऐसा करने से भगवान श्रीराम अति प्रसन्न होते हैं और आपको संसार की सभी खुशियां प्रदान करते हैं।

Share this story